Sirmour: सचिन ओबरॉय और केसी गौड़ को विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव -2023 ddnewsportal.com

Sirmour: सचिन ओबरॉय और केसी गौड़ को विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव -2023  ddnewsportal.com

Sirmour: सचिन ओबरॉय और केसी गौड़ को विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव -2023

शंखनाद मीडिया क्रमश: गौवंश सेवा व संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए करेगा सम्मानित 

जिला सिरमौर की दो शख्सियतें गौसेवक सचिन ओबरॉय और पर्यावरण प्रेमी के सी गौड़ को शंखनाद मीडिया विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव -2023 से सम्मानित करेगा। सम्पादक व निदेशक शंखनाद मीडिया डॉ.श्रीकांत अकेला ने कहा कि सचिन ओबरॉय गौवंश के संरक्षण में तो केसी गौड़ पर्यावरण संरक्षण में अपना समय व्यतीत करते हैं। 
हमारे धर्म शास्त्रों में साफ साफ लिखा है कि 
सुरूपा बहुरूपाश्च विश्वरूपाश्च मातरः।
गावो मामुपतिष्ठन्तामिति नित्यं प्रकीर्तयेत्॥
अर्थात प्रतिदिन हमें यह प्रार्थना करनी चाहिये कि सुन्दर एवं अनेक प्रकार के रूप-रंग वाली विश्वरूपिणी गोमाताएं सदा मेरे निकट आयें, और गौ सेवा को सबसे बड़ी सेवा कहा गया है। और पौधारोपण और उनकी देखभाल को जीवन का सबसे बड़ा कर्म बताया गया है।


जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश में जहां एक ओर प्रसिद्ध गौ सेवक सचिन ओबराय ने एक गौ आश्रम के माध्यम से गौ वंश की रक्षा का संकल्प लिया है। वहीं, दूसरी ओर वयोवृद्ध समाजसेवी और हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में कार्य कर रही  प्रमुख संस्था पर्यावरण समीति नाहन के कार्यकारी सदस्य केसी  गौड़ पिछले कई वर्षों से अपनी संस्था के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में जुटे हैं।
लंबे समय से गौ माता की सेवा में लगे सचिन ओबराय की बात करें तो इन्होने गौ सेवा में अपना जीवन समर्पित कर रखा है और दिन रात प्रयास करते हैं कि सड़कों पर गौ वंश की बेकदरी न हो इसलिये इन्होने पाँवटा साहिब यमुनानगर सड़क पर बहराल के पास एक गौ आश्रम खोल रखा है और गो माता की रक्षा के लिए कई बड़े आंदोलन, धरना प्रदर्शन और कई कई दिन अपने परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठकर अपना गौ प्रेम दर्शाया है।


वहीं, समाजसेवी और पर्यावरणविद केसी गौड़ सदा ही पर्यावरण संरक्षण में एक आदर्श भूमिका निभाते आये हैँ और हमेशा ही पर्दे के पीछे रहकर अपने पुन्य कार्यों को सम्पादित करते आये हैं। इन दोनों गुणी जनों को शंखनाद मीडिया विशिष्ट सम्मान सिरमौर गौरव -2023 से सम्मानित करेगा।