Paonta Sahib: फ्रेंड्स ऑफ फोरेस्ट्स पाँवटा इकाई की कमान कर्ण सिंह चौधरी को, पढ़ें रिटायर्ड फोरेस्ट ऑफिसर्स के संगठन की पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: फ्रेंड्स ऑफ फोरेस्ट्स पाँवटा इकाई की कमान कर्ण सिंह चौधरी को, पढ़ें रिटायर्ड फोरेस्ट ऑफिसर्स के संगठन की पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: फ्रेंड्स ऑफ फोरेस्ट्स पाँवटा इकाई की कमान कर्ण सिंह चौधरी को, पढ़ें रिटायर्ड फोरेस्ट ऑफिसर्स के संगठन की पूरी कार्यकारिणी...

फ्रेंड्स ऑफ़ फारेस्ट की पाँवटा साहिब इकाई की बैठक पैराडाइज होटल में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पाँवटा साहिब इकाई के प्रधान कर्ण सिंह चौधरी ने की। इस अवसर पर फ्रेंड्स और फॉरेस्ट के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नसीम मोहम्मद दीदान वह डॉक्टर दीनदयाल वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। इस बैठक में पाँवटा साहिब इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से कर्ण सिंह चौधरी को प्रधान मनोनीत किया गया। वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह, उप प्रधान कंवर सिंह एवं मामराज, महासचिव हर्ष मोहन, सह सचिव अरुण कुमार तथा अतर सिंह, वित्त सचिव लायक राम, स। वित्त सचिव सोहनलाल, लेखा परीक्षक मुंशी राम चौहान तथा बलराज को नियुक्त किया गया। प्रेस सचिव का कार्यभार बलीराम शर्मा को दिया गया। मुख्य सलाहकार रघुवीर सिंह और ओम प्रकाश को बनाया गया। प्रेस सचिव ने देश दिनेश को बताया कि इसके साथ ही रेंज यूनिट प्रधान भी बनाए गए जिसमें भंगानी रेंज से कुंदिया राम, पाँवटा से कल्याण सिंह, गिरी नगर से राजकुमार शर्मा, माजरा से तपिंदर सिंह व वन निगम इकाई से गोविंद सिंह के नाम शामिल है। विशेष आमंत्रित अतिथि

में अजय कुमार बाली सेवानिवृत्ति डीएफओ, वॉइ एस भंडारी, प्रेम प्रकाश कौशिक और ज्ञानचंद शामिल रहे। संगठन सचिव का कार्यभार भगवती प्रसाद तथा जनक सिंह राणा को दिया गया।
इस अवसर पर प्रधान कर्ण सिंह चौधरी, जिला के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान, जिला सचिव डॉक्टर दीनदयाल वर्मा व विभिन्न पदाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किये। जिला प्रधान डॉक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सेवानिवृत वन अधिकारियों के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर सेवानिवृत्ति के काल में इन अधिकारियों को वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठतम सदस्य अजय कुमार बाली व वाई एस भंडारी सेवानिवृत्ति वन मंडल अधिकारियों ने भी संगठन को शुभकामनाएं दी तथा सभी सदस्यों सदस्यों का संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।