इस कॉलोनी मे भूलकर भी दुपहिया वाहन पर न जाना- ddnewsportal.com

इस कॉलोनी मे भूलकर भी दुपहिया वाहन पर न जाना- ddnewsportal.com

हरि ओम कॉलोनी मे भूलकर भी दुपहिया वाहन पर न जाना 

फरवरी मे सीवरेज के लिए खोदी सड़क की आज तक नही ली सुध, कीचड़ पर चलना हुआ दुश्वार।

पांवटा साहिब नगर की हरि ओम काॅलोनी मे अगर आप दुपहिया वाहन पर जा रहे हैं तो जरा संभल के। यहां आप कभी भी कीचड़ पर स्किड होकर गिर सकते हैं। काॅलोनी की गली की हालत कितनी खराब है यह तस्वीरों मे बयां

हो रही है। यहां के लोगों का घर की तरफ आना जाना भी दुश्वार हो गया है। विशेषकर जब बारिश होती है तो गली इतनी खतरनाक हो जाती है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नही है। जानकारी के मुताबिक फरवरी माह मे इस काॅलोनी की गली को सीवरेज लाईन के लिए खोदा गया था। लेकिन उसके बाद से नगर परिषद ने इसे दुरूस्त करने की सुध नही ली है। अब आलम यह है कि बारिश के बाद इस काॅलोनी के लोगों का जीवन बड़ा

मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बारे नगर परिषद मे शिकायत कर थक चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। उधर, इस बारे नगर परिषद पांवटा साहिब के ईओ एसएस नेगी ने कहा कि काॅलोनी की गली निर्माण के टेंडर लगा दिये गये हैं। काम जल्दी शुरू हो जाएगा।