Paonta Sahib: केंद्र की सहायता का आपदा में भी हो रहा दुरूपयोग: डाॅ सिकंदर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: केंद्र की सहायता का आपदा में भी हो रहा दुरूपयोग: डाॅ सिकंदर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: केंद्र की सहायता का आपदा में भी हो रहा दुरूपयोग: डाॅ सिकंदर 

राज्यसभा सांसद ने हिमाचल सरकार पर आपदा राशि आबंटन में लगाये भाई-भतीजावाद के आरोप

जिला सिरमौर के प्रवास पर पंहुचे राज्यसभा सांसद डाॅ सिकंदर कुमार ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल की आपदा में खुले दिल से हर तरह से मदद की है, लेकिन हिमाचल की सरकार इस राशि का भी आबंटन में दुरूपयोग कर रहे हैं। पाँवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा राशि बांटने में भाई भतीजावाद देख रहे हैं। जरूरतमंद तक राशि नही पंहुच रही है। 
उन्होंने कहा कि बाढ़ ने हिमाचल में बहुत नुकसान हुआ है, ऐसी स्थिति में राजनिति न करके मानवता के तौर पर एकजुट होना चाहिए। केंद्र ने 2014 से पहले हिमाचल प्रदेश की कितनी मदद की है ये आंकड़े देख सकते हैं। लेकिन आज केंद्र में भाजपा सरकार हिमाचल की कांग्रेस सरकार की दिल खोलकर मदद की है। लेकिन दुख है कि केंद्र का आभार तक नही कर रहे। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को लगभग 850 करोड़ की राशि कैश दी, एनएच ने 450 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। सड़कों के नुकसान के लिए केंद्रीय सरकार ने पूरा खर्चा वहन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम ग्रामीण आवास योजना के तहत हिमाचल के आपदाग्रस्त इलाक़ों में 6500 घरों के निर्माण की स्वीकृति दी है। 2700 करोड़ PMGSY के तहत स्वीकृत हुए है। 1 करोड़ 82 लाख सीआरआईएएफ के तहत स्वीकृत हुए। 


आपदा में NDRF ने 50 ऑपरेशन चलाकर 1500 लोगों को बचाया, 5 हजार लोगों को सुरक्षित किया। हाल ही में सेंटर कैबिनेट ने 1164 करोड़ औद्योगिक विकास निगम के तहत हिमाचल और उत्तराखंड को स्वीकृत किए हैं। जिसमे हिमाचल के लिए 57% राशि स्वीकृत हुई है।
2014 के बाद से कुछ ऐसे ऐतिहासिक काम जिसमें राम मंदिर, 370 को खत्म, ट्रिप्पल तलाक आदि। एक समय भारत को दुनिया मांगने वाले के रूप में देखती थी लेकिन आज भारत देने वाला देश बन गया है। फाॅरेन रिजर्व में विश्व का चौथा देश है। इसके साथ ही उन्होपें पार्टी के कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश, वोटर रिवीजन का अभियान, चंद्रयान-3 और मन की बात कार्यक्रम आदि के बारे में भी बताया। इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता, बलदेव भंडारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र हिंदुस्तानी, पाँवटा साहिब मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, भाजयुमो पाँवटा साहिब अध्यक्ष चरणजीत सिंह, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।