Paonta Sahib: भाषण प्रतियोगिता में कैडेट इशिका ठाकुर रही प्रथम, कॉलेज में इस खास विषय पर कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाषण प्रतियोगिता में कैडेट इशिका ठाकुर रही प्रथम, कॉलेज में इस खास विषय पर कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाषण प्रतियोगिता में कैडेट इशिका ठाकुर रही प्रथम, कॉलेज में इस खास विषय पर कार्यक्रम...

पाँवटा साहिब के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के NCC (राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स) (SW) ने शनिवार को एक उत्कृष्ट कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें पुनीत सागर अभियान और G20 सम्मेलन के महत्व को दर्शाया गया। 
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक थे। यहां एन.सी.सी. कैडेट्स ने प्रदर्शन किया कि वे पुनीत सागर अभियान के प्रति संवादात्मक और जागरूक हैं और उन्हें ग्लोबल मुद्दों के प्रति भी गहरा ज्ञान है।
भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मामले पर जबरदस्त भाषण दिया और पोस्टर प्रतियोगिता के द्वारा उन्होंने इसके महत्व को सुंदरता से प्रस्तुत किया। प्रोफ. दीपा चौहान, अंग्रेजी विभाग, ने भाषण प्रतियोगिता में बतौर जज शिरकत की और कैडेट्स को सार्वजनिक रूप से बोलने के गुण भी साँझा किये। उन्होंने कैडेट्स को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया।
भाषण प्रतियोगिता में कैडेट इशिका ठाकुर प्रथम एवं कैडेट चंचल द्वितीय स्थान पर रही। वहीँ पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट काजल पहले, कैडेट दीक्षा दुसरे एवं कैडेट सिमरन कश्यप तीसरे स्थान पर

रहीं। कार्यक्रम की इस श्रंखला में क्विज प्रतियोगिता में कैडेट मुस्कान और कैडेट पायल की टीम ने पहले स्थान पर एवं NCC (SD) के कैडेट अधित पाठक और कैडेट मयंक नेगी की टीम ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। अंत में "प्लास्टिक प्रदूषण रोकें" के विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमे बहुत ही रोचक अंदाज़ में कैडेट्स ने प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण पर अपने विचार रखे और इसे रोकने के उपाय साँझा किये।


कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रितु पंत ने सभी कैडेट्स को कार्यक्रम की बधाई दी एवं G 20  समिट के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के इस प्रयास को सराहा। इस सफल आयोजन ने युवाओं को पर्यावरण जागरूकता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, और नेतृत्व कौशलों की ओर बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. पूजा भाटी (NCC CTO) सहित प्रोफ. अमिता जोशी, गुलाब सिंह मांटा एवं समस्त NCC (SW) एवं (SD) के कैडेट्स मौजूद रहे।