HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिज़ाज, 6 दिनों तक... ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिज़ाज, 6 दिनों तक... ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिज़ाज, 6 दिनों तक...

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम फिर बिगड़ेगा। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक कुछ भागों में ही बारिश की संभावना है। इसलिए विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नही किया है। हां सतर्कता बरतना समझदारी का काम होगा। 
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, मौसम संबंधी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई है। गगल में 45, नगरोटा सूरियां 22, धर्मशाला 17, देहरा गोपीपुर 15, जोगिंद्रनगर और मंडी में 4-4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को सिरमौर जिला में भी दोपहर बाद मौसम बिगड़ा और बारिश भी हुई। 


बता दें कि इस मानसून सीजन में 24 जून से 8 सितंबर तक 417 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 152 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 घायल हुए हैं। राज्य में 2560 घर ढह हो गए हैं। 10896 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5689 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8677.35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 164 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए भी मौसम खराब होने पर राज्य के लोग सहम से जाते हैं।