व्यवस्था नही संभलती तो इस्तीफा दें ऊर्जा मंत्री- किरनेश- ddnewsportal.com

व्यवस्था नही संभलती तो इस्तीफा दें ऊर्जा मंत्री- किरनेश- ddnewsportal.com

व्यवस्था नही संभलती तो इस्तीफा दें ऊर्जा मंत्री- किरनेश 

मंत्री बनते ही पांवटा की ऊर्जा खत्म- अश्वनी

पांवटा मे रूका विकास, किसानों की हालत खराब- हरप्रीत 

पांवटा साहिब मे पत्रकार वार्ता कर उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पर बरसे कांग्रेस नेता।

सुखराम चौधरी के ऊर्जा मंत्री बनने के बाद से पांवटा साहिब की व्यवस्था खराब हो चुकी है। यह बात पांवटा साहिब मे पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कही। उन्होंने कहा कि मंत्री खुद बोलते हैं कि अधिकारी उनकी नही सुनते। यदि अधिकारी सुखराम चौधरी पर इतने हावी

है तो उन्हे मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश ही नही पांवटा साहिब का विकास भी ठप्प हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल मे यमुना चेनेलाईजेशन की डीपीआर 250 करोड़ रूपये की बनाई जिसका पैसा आ चुका है। लेकिन उन्हे सूचना मिली है कि उसमे भी बंदरबाट हो रही है। इस पैसे का सही इस्तेमाल होना चाहिए ताकि किसानों की जमीन बचे। बहराल से खोदरी माजरी तक चेनेलाईजेशन होना है। 
मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सुखराम के अपने महकमे की ऊर्जा खत्म हो चुकी है। अघोषित कट, अस्पताल का हाल खराब। डाॅ व अन्य स्टाफ़ की कमी। गर्भवती महिलाओं के अलावा कोई दाखिला नही। राजपूरा मे कोई चिकित्सक नही। सैंकड़ों हैंडपंप और टयूबबैल, फिर भी पानी की कमी। व्यवस्था की कमी है। अधिकारी सुपरविजन तक नही कर पा रहे। 
अपने निर्वाचन क्षेत्र का हाल खराब, प्रदेश मे क्या करेंगे। 

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि किसानों की फसल आगजनी की भेंट लेकिन किसानों को मुआवजा नही मिल रहा है। राजस्व विभाग मदद करने को तैयार नही। हर तरफ से व्यवस्था चरमराई हुई है। व्यवस्था को कांग्रेस ही दुरूस्त कर सकती है। आने वाले समय मे कांग्रेस इस व्यवस्था जरूर सुधारेंगे।