भाजपा पांवटा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग समपन्न ddnewsportal.com

भाजपा पांवटा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग समपन्न ddnewsportal.com

भाजपा पांवटा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग समपन्न 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दिये पार्टी मजबूती के टिप्स

भाजपा मंडल पाँवटा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दूसरे दिन के पहले और वर्ग के छठे सत्र में बतौर प्रवक्ता भाग लिया व "केंद्र व प्रदेश सरकार" की उपलब्धियों को सबके सामने रखा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पाँवटा के संस्थापक

प्रेमचंद गुप्ता द्वारा की गई। सातवें सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता बतौर प्रवक्ता मौजूद रहे व उनके द्वारा "2014 के बाद भारत की राजनीति में आया बदलाव व हमारा दायित्व" विषय पर अपने विचार रखे गए। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश मेहरालु द्वारा की गई। आठवें व आखरी सत्र में भाजपा जिला आई.टी. संयोजक विकेश तोमर द्वारा अपने शब्द "सोशल मीडिया का प्रभारी उपयोग" विषय पर रखे गए इस सत्र की अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा के महामंत्री संदीप तोमर द्वारा की गई। आखिर

में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व पाँवटा के विधायक सुखराम चौधरी द्वारा समारोप किया गया व "अपना बूथ सबसे मजबूत" विषय पर अपने विचार रखे गए व स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। साथ ही उन्होंने 2022 में होने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसने को कहा। इस दौरान भाजपा मंडल पाँवटा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजपा जिला सह-प्रभारी अरुण फाल्टा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, पाँवटा युवा मोर्चा अध्यक्ष चरनजीत चौधरी, समस्त भाजपा समर्थित पार्षद, प्रधान, उप-प्रधान आदि मौजूद रहे।