बाजार के जाम मे फंसी एंबुलेंस- ddnewsportal.com

बाजार के जाम मे फंसी एंबुलेंस- ddnewsportal.com

बाजार के जाम मे फंसी एंबुलेंस 

पांवटा साहिब मे छूट पर उमड़ रहे लोग, प्रशासन की व्यवस्था दिखी पंगु।

पांवटा साहिब मे प्रशासन की ढील के कारण मुख्य बाजार से लेकर विश्व कर्मा चोक तक वाहनों की आवाजाही हद से ज्यादा बढ़ गई है। परिणाम स्वरूप जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को तो इस जाम मे एक एंबुलेंस भी काफी देर तक

फंसी रही। लोगों का कहना है कि यहां पर प्रशासन की व्यवस्था पंगु नजर आ रही है। दरअसल, आजकल बाल्मिकी चोक से अस्पताल वाले रोड़ पर नगर परिषद ने सड़क पक्की करने का कार्य शुरू किया है। जिस कारण वह रास्ता वाहनों के लिए बंद है। परिणाम स्वरूप बद्रीपुर की तरफ से आने वाले हर छोटे वाहन मुख्य बाजार से निकल रहे हैं। हालांकि बाजार के मुहाने पर पुलिस तैनात है लेकिन वाहन चालक नही मानते। जिससे आए दिन बाजार मे जाम लग रहा है। यही नही एसडीएम चोक से बस स्टैंड विश्व कर्मा चोक रोड़ पर भी भारी जाम लग रहा है। इस रोड़ पर शुक्रवार को भी गीता भवन चोक के पास एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। जब से सरकार ने बाजार खुलने की शाम पांच बजे तक की छूट दी है लोग सडकों पर वाहन लेकर ऐसे

निकल रहे हैं जैसे मानो कोरोना खत्म ही हो गया। छोटी सी खरीददारी के लिए भी लोग कार लेकर बाजार पंहुच रहे हैं। जिससे भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को बाल्मिकी चोक पर जब लंबा जाम लगा तो कमान खुद थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा संभालते दिखे। लोगों को समझाते भी रहे कि बाजार मे वाहन न ले जाएं। उधर जानकारों की माने तो बाजार मे वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगानी चाहिए ताकि जाम की स्थिति न बनें। उधर, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने इस समस्या ने निजात पाने के लिए बीते कल ही अपने कार्यालय मे एक बैठक कर कमेटी का गठन किया है। लेकिन फिलहाल यह पता नही कि कब तक पांवटा को इस समस्या से छुटकारा मिल पाएगा।