Paonta Sahib: सीएम साहब- यमुना नदी में हादसों की रोकथाम के लिए करवायें पुख्ता बंदोबस्त ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सीएम साहब- यमुना नदी में हादसों की रोकथाम के लिए करवायें पुख्ता बंदोबस्त  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सीएम साहब- यमुना नदी में हादसों की रोकथाम के लिए करवायें पुख्ता बंदोबस्त

ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, ये रखे सुझाव...

पाँवटा साहिब के आसपास और यमुनाघाट के समीप यमुना नदी में हो रही लगातार डूबने की घटनाओं से होने वाली मानव क्षति को रोकने के लिए ब्राह्मण सभा पाँवटा साहिब ने उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इस ज्ञापन के माध्यम से सुझाव दिया है कि यमुना तट पर नहाने के लिए सुरक्षित क्षेत्र को चिन्हित करना आवश्यक है। पूर्ण सुरक्षा तंत्र के साथ महिला एवं पुरुष स्नान घाट अनिवार्य है। आपदा प्रबंधन मे तैनात गोताखोरों के पास अति आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाए। 
ब्राह्मण सभा के महासचिव हरीश शर्मा ने लोहे की चैन तथा अन्य सुरक्षात्मक उपाय और सुनिश्चित करने की राय दी। मदन शर्मा ने यमुना घाट पर मां को शान्त भाव अपनाने तथा यमुना नदी में डूबने से आकस्मिक मृत्यु को प्राप्त दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए महायज्ञ करवाने अनुमति मांगी। 


अजय शर्मा ने यमुना घाट पर उपयुक्त प्रकाश व्यवस्था का सुझाव प्रस्तुत किया, जिससे यमुना घाट पर सुरक्षा एवं सौन्दर्यकरण को बढ़ावा मिल सके। यमुना घाट पर आगामी भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तैरते हुए बाल चिन्ह (Floating Ball sign) की व्यवस्था की मांग भी ज्ञापन में अंकित की गई है। उप मंडल अधिकारी को ज्ञापन देने के अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव हरीश शर्मा, मुख्य संरक्षक मदन शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुधांशु कोशिश, अरुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा, संजय भारद्वाज, धार्मिक अनुष्ठान समिति अध्यक्ष पंडित किरण भारद्वाज, कपिल कांत, आदि मौजूद रहे।