NHM कर्मियों की पेन डाउन स्ट्राइक दूसरे दिन भी जारी ddnewsportal.com

NHM कर्मियों की पेन डाउन स्ट्राइक दूसरे दिन भी जारी ddnewsportal.com

NHM कर्मियों की पेन डाउन स्ट्राइक दूसरे दिन भी जारी

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों की पेन डाउन स्ट्राइक दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं, स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल से काम प्रभावित हो रहा है। जिस कारण मरीजों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए बुधवार से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पेन डाउन आंदोलन शुरू किया है। बारिश के बावजूद भी दूसरे दिन भी पेन डाउन स्ट्राइक जारी है। उपमंडल पांवटा साहिब के 16 एनएचएम स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है। जिनमें से 6 डॉक्टर व लेब टेक्नीशियन मौजूद है। इन डॉक्टरों में से कई डॉक्टर की

कोविड़ संक्रमण से पीड़ित होम आइसोलेशन मरीजों के देखभाल के लिए ड्यूटी लगी है तथा डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से कोविड-19 मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही समय पर अस्पतालों में टीवी सहित अन्य टेस्ट वगैरह भी नहीं हो पा रहे है।
राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु कौशिश ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए तथा जिस प्रकार अन्य सोसाइटीज के कर्मचारियों को सरकार ने रेगुलर किया है। उसी प्रकार से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को संभाल रहे कर्मचारियों को भी रेगुलराइज करके पिछले 23-24 सालों से जो उनका शोषण चला आ रहा है। उसको खत्म किया जाए जैसा कि इस सरकार से उम्मीद भी की

गई है। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 जैसी भयानक महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना उसे खत्म करने के लिए दिन रात एक कर लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी यह पूर्णता जायज मांगे पूरी नहीं कर देती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और आंदोलन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में सरकार के प्रति रोष प्रकट किया जा रहा है।