विधानसभा चुनाव से पहले बनाई जाए स्थाई नीति- अंकुर- ddnewsportal.com

विधानसभा चुनाव से पहले बनाई जाए स्थाई नीति- अंकुर- ddnewsportal.com

विधानसभा चुनाव से पहले बनाई जाए स्थाई नीति

विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी जिला सिरमौर इकाई ने जिला परिषद चेयरपर्सन के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा ज्ञापन।

विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी जिला सिरमौर इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विधानसभा चुनाव से पूर्व उनके लिए स्थाई नीति बनाने की मांग की है। इसके लिए इकाई ने जिला परिषद सिरमौर की चेयरपर्सन सीमा कन्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है। इकाई जिला अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मांग की गई है कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले स्थाई

नीति बनाएं। ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों का भविष्य स्थिर रहे। अभी कर्मचारियों को कंपनियों के माध्यम से वेतन दिया जा रहा है जोकि समय पर भी नहीं मिल रहा। कर्मचारी कई सालों से परेशानियों का सामना कर रहे है। सरकार से प्रार्थना करते हैं कि हमारी परेशानियों को दूर किया जाए। कंपनियों को हटाया जाए और कर्मचारियों को बोर्ड या निगमों के माध्यम से या कर्मचारियों के लिए कोई एक कॉरपोरेशन बनाया जाए। जिससे कि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित बना रहे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चेयरपर्सन सीमा कन्याल ने भी माना कि आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि इकाई की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि जल्द से जल्द सरकार इस बारे में विचार विमर्श करें।