Shillai News: नवयुवक मंडल शंखोली ने रौपे 150 पौधे ddnewsportal.com

Shillai News: नवयुवक मंडल शंखोली ने रौपे 150 पौधे  ddnewsportal.com

Shillai: नवयुवक मंडल शंखोली ने रौपे 150 पौधे 

नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा विकास खण्ड शिलाई ब्लॉक में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया। जिसमे नव युवक मण्डल शंखोली द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान कई किस्म के पौधे लगाए गए, जैसे देवदार, बान, पीपल आदि के 150 पौधे

लगाए गए। ये अभियान नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा पूरे सिरमौर में चलाया गया है। यह कार्यक्रम विकासखंड द्वारा पूरे पंचायत स्तर पर चलाया गया है। जिसमे नवयुवक मंडल शांखोली ने भी मेरी माटी मेरा देश के उपलक्ष पर आपने गांव में पौधारोपण किया। इसमें नवयुवक मंडल शांखोली के प्रधान वीरेन्द्र शर्मा, सचिव

आलोक शर्मा और सभी क्लब के सदस्य विशाल, अंशु, सचिन, रोहित, अमन, मामराज, साहिल और अन्य सदस्य मौजूद रहे। ये अभियान 9अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक मनाया जा रहा है।