मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किया है आम जनमानस का बजट ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किया है आम जनमानस का बजट ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किया है आम जनमानस का बजट

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने विकट परिस्थितियों मे भी शानदार बजट जारी करने पर जताया सीएम का आभार

शिलाई: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया। यह बजट आम लोगो को मध्यनजर रखते हुए पेश किया हैं। इस बजट 30 हजार नौकरियां देने का प्रवधान किया हैं। बजट में प्रदेश के लोगो को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नही डाला हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने 2021-22 का बजट जन मानस का बजट करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश व प्रदेश कोरोना महामारी

से जूझ रहा हैं। ऐसी विकट परिस्थितियों में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत किया हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 3016 करोड़ रुपए का प्रवधान किया हैं। 30 हजार नोकरिया जिसमे 12 हजार शिक्षा विभाग में, 5 हजार लोक निर्माण विभाग में, 4 हजार जल शक्ति विभाग व 4 हजार स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों में नोकरिया दी जाएगी। बलदेव तोमर ने कहा कि मजदूरी की दिहाड़ी 275 रुपय से बढ़ाकर 300 रुपय कर मजदूरों को उनका हक दिलाया हैं। स्कूलों में कार्यरत मिड डे मील वर्कस के हाईजीन किट उपलब्ध करवाने के साथ साथ उनके मानदेय में भी 300 रुपय बढ़ोतरी कर उनको लाभ पहुचाया हैं। इससे प्रदेश के लाखों वर्करों को लाभ मिलेगा हैं। 65 से 69 साल तक कि पात्र महिलाओं को बिना किसी इनकम के 1000 रुपय माह पेंशन लगाई जाएगी। इससे प्रदेश की लाखों महिलाए जो पेंशन से वंचित थी उनको अब पेंशन मिलेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों, एससी व एसटी व ओबीसी के परिवारों को शगुन योजना से कन्या विवाह के समय 31000 रुपए दिया जाएगा। 
बलदेव तोमर ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के लिए 8024 करोड़ रुपय का प्रवधान

किया। जिससे अब प्रदेश की शिक्षा प्रणाली ओर सुदृढ होगी। प्रदेश शिक्षा प्रणाली को प्रभावी  बनाने तथा इसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्यों के दृष्टिगत हिम दर्पण शिक्षा  एकीकृत पोर्टल स्थापित किया जाएगा।
बजट में मिशन दृष्टि के तहत कक्षा 6 से 10 तक के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों को निशुल्क जांच कर उनको चश्मा दिए जाने का निर्णय भी स्रानीय हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे सभी SMC अध्यापको व आउट सोर्सिंग आधार पर सेवाएं दे रहे आईटी शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये, सिलाई अध्यापिका, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पंचायत चौकीदार आदि के मानदेय में आंशिक बढ़ोतरी कर उनको लाभ पंहुचाएं जाने का निर्णय भी स्वागत योग्य हैं। इससे आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारियों को इसका लाभ होगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में चल रही 218 करोड़ रुपए की लागत से बन रही विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र जनता को समर्पित करने का निर्णय लिया है।
बलदेव तोमर ने कहा कि इतना सन्तुलित बजट प्रस्तुत करने के लिए में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बहुत बहुत बधाई देता हूं। और प्रदेश में 5 साल कांग्रेस व 5 साल भाजपा के  इस भ्रम को तोड़कर उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की  सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।