6 बार के विधायक को कांग्रेस सरकार में मिला बड़ा ओहदा ddnewsportal.com

6 बार के विधायक को कांग्रेस सरकार में मिला बड़ा ओहदा  ddnewsportal.com

Sirmour: शिलाई से हर्षवर्धन चौहान को कैबिनेट मंत्री पद

6 बार के विधायक को कांग्रेस सरकार में मिला बड़ा ओहदा, क्षेत्र में खुशी की लहर

आखिरकार आज हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया और उम्मीद के अनुरूप सिरमौर जिला के शिलाई से 6 बार जीत चुके विधायक हर्षवर्धन चौहान को कैबिनेट में ओहदा मिल गया। इससे शिलाई क्षेत्र सहित जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। कांग्रेस सरकार में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से हर्षवर्धन चौहान दूसरे कैबिनेट मंत्री बने हैं। इससे पूर्व उनके पिता स्वर्गीय गुमान सिंह ठाकुर मंत्री रह चुके हैं। 

रविवार को सुक्खू सरकार की कैबिनेट का गठन हुआ और राजभवन में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमे शिलाई के विधायक सहित सात विधायकों ने मंत्री की शपत ली। 
उधर, हर्षवर्धन चौहान के कैबिनेट मंत्री बनने पर शिलाई क्षेत्र में जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। उनके कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर शिलाई कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष सीता राम शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रतन चौहान, जगत सिंह पुंडीर, भाव सिंह कपूर, रघुवीर कपूर, मामराज ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, अमर सिंह कपूर, सोहन सिंह पांटा, सुनील चौहान, गुलाब भंडारी, भवान सिंह चौहान, बीर सिंह चौहान आदि सैंकड़ो नेताओं ने उनको बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में रफ्तार पकड़ेगा।