सिरमौर: राजीव ठाकुर को मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग की कमान ddnewsportal.com

सिरमौर: राजीव ठाकुर को मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग की कमान  ddnewsportal.com

सिरमौर: राजीव ठाकुर को मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग की कमान

नाहन में सर्व सम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन, सरकार से उठाई ये मांग...

हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग की आम सभा बैठक राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में आयोजित हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2022-2025 के लिए संपन्न हुए। आम सभा बैठक में राजीव ठाकुर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू को सर्वसम्मति से जिला प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं रतन सिंह ठाकुर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना को जिला महासचिव का दायित्व सर्वसम्मति से प्रदान किया गया। भाग सिंह प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडिया घाट को सर्वसम्मति से जिला

कोषाध्यक्ष, का दायित्व प्रदान किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार पराशर मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय खोड़ोवाला को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर भूपेंद्र सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा, उप प्रधान पद पर नरेंद्र कुमार मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय भुईरा (राजगढ़) एवं अयूब खान प्रधानाचार्य राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र नाहन को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य सलाहकार का दायित्व अजय शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास एवं महेश गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजाल को प्रदान किया गया। मुख्य संरक्षक के पद पर सुरेंद्र चौहान प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहा एवं राजीव शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
आम सभा बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश सरकार में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गठित सरकार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, वहीं आज कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले एवं मुख्य संसदीय सचिव का दायित्व ग्रहण करने वाले सभी सम्मानित विधायकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। आज की आम सभा बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर रहे सभी प्रधानाचार्य का नियमितीकरण का कार्य  निश्चित समय अवधि में शीघ्र अति शीघ्र करने का आग्रह सरकार से किया गया तथा मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए न्यूनतम समय अवधि को घटाने का आग्रह भी सरकार से किया गया। इसी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों की भरपाई शीघ्र अति शीघ्र करने का आग्रह भी प्रदेश सरकार से किया गया, ताकि मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य वर्ग के साथ-साथ प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों संवर्ग के अध्यापकों को पदोन्नति का रास्ता प्रशस्त हो सके।

इसी के साथ साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन निपुण जिंदल से आग्रह किया गया कि परीक्षा शुल्क के मामले में व्यक्तिगत ध्यानअर्थ न्याय प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को राहत प्रदान की जाए एवं लेट फीस को विद्यार्थी हित में अविलंब वापस किया जाए तथा बोर्ड फीस को लेने की अवधि का निर्धारण न्याय संगत रूप से जारी किया जाए।