हिमाचल अब हो गया 14 जिलों वाला प्रदेश ddnewsportal.com

हिमाचल अब हो गया 14 जिलों वाला प्रदेश ddnewsportal.com
फाइल फोटो: ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब।

हिमाचल अब हो गया 14 जिलों वाला प्रदेश 

सीमांत नगर पांवटा साहिब भी ताक रहा सरकार की और, क्राईम के मामले में हैं अति संवेदनशील।

हिमाचल प्रदेश में अब 14 जिले हो गये हैं। हम पुलिस जिला की बात कर रहे हैं। हर जिले में एक-एक पुलिस जिला है, सिवाय सोलन को छोड कर। यहां बीबीएन जिले का दूसरा और प्रदेश का 13वां एसपी जिला बना। अब चौदहवाँ जिला कांगड़ा का नूरपुर बनेगा। 
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब मे भी बीबीएन की तर्ज पर अलग से पुलिस जिला बनाये जाने की मांग लंबे अरसे से उठ रही है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते कल कांगड़ा के नूरपुर को पुलिस जिला बनाने की घोषणा कर दी है तो पांवटा साहिब सीमांत नगर की उम्मीद भी बढ़ गई है कि यहां पर भी सरकार यह सौगात देगी। 
दरअसल, पांवटा साहिब में पिछले लंबे समय से पुलिस जिला की जरूरत को महसूस किया जा रहा है और यहां यह मांग उठती भी रही है। यहां की सामाजिक संस्थाओं समैत बुद्विजीवी वर्ग का मानना है कि अब समय की जरुरत है कि पांवटा साहिब मे भी एसपी बैठें। वैसे भी जिला सिरमौर मे सबसे ज्यादा क्राइम के मामले पांवटा साहिब पुलिस उपमण्डल मे ही सामने आते हैं। यहां पर चक्का जाम और प्रर्दशन जैसे हालात अक्सर बनते रहते हैं।

इसलिए भी अब पांवटा मे एसपी जिला होना जरुरी हो गया है। जानकारी के मुताबिक पांवटा नगर एक औद्योगिक नगर के रुप मे भी दिनों दिन विकसित हो रहा है। यहां पर लगातार प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। इसकी आड़ मे कुछ गुंडा तत्व और क्रिमिनल भी पांवटा मे पंहुच रहे है। यहां पर आए दिन चोरी और डकैती के मामले सामने आ रहे हैं। हर तीसरे दिन बाईक या अन्य वाहन चोरी हो रहे है। इसके अलावा अन्य क्रिमिनल मामलों मे भी बढ़ौतरी हो रही है। वैसे भी पांवटा पुलिस उपमण्डल की ज्यादातर सीमा पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड से मिलती हैं। जिले के 6 बार्डर एरिया अकैले पांवटा उपमंडल मे पड़ते है। जिसमे पांवटा से लेकर रोनहाट तक का लम्बा और विस्तृत दायरा है। इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी नगर की सीमा हटी हुई है। सिरमौर नागरिक कल्याण समीति, राजपूत सभा, वरिष्ठ नागरिक परिषद, पैंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन, उपभोक्ता संरक्षण समीति, ब्राह्मण सभा आदि का कहना है कि इस समय पूरे प्रदेश मे अब 14 पुलिस जिले हो गये है। बीबीएन मे औद्योगिक क्षेत्र और विस्तृत दायरा होने के कारण सरकार ने वहां पर 13वां पुलिस जिला खोला है जहां पर अलग से एसपी बैठतें है। अब कांगड़ा के नुरपूर में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस जिला खोलने की घोषणा की है। इसी तर्ज पर पांवटा साहिब मे भी अलग से पुलिस जिला होना चाहिए ताकि क्राईम पर अंकुश लगाने मे सहायता मिल सके। हालांकि गत दिनों पांवटा साहिब दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने कहा कि उन्होंने सरकार को इस संबंध में ब्यौरा भेजा है। जल्द ही कम से कम एएसपी पांवटा साहिब मे बैठेगा। 
वहीं इस बारे ऊर्जा मंत्री व विधायक पांवटा सुखराम चैधरी का कहना है कि वह प्रदेश सरकार से पांवटा की इस अहम मांग को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।
                                                   
स्टाॅफ की है भारी कमी-

जानकारी के मुताबिक पांवटा पुलिस थाने मे 1992 के समय के स्वीकृत पद भी पूरे नही भरे गए है। कई पद अभी भी रिक्त पड़े हुए है। यहां पर कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई और एसआई के काफी पद रिक्त है। जानकार बतातें है कि जिस हिसाब से पांवटा मे आबादी बढ़ने के साथ क्राईम की रैशयो बढ़ी है उस लिहाज से यहां पर मात्र कांस्टेबल के ही 70 से 80 पद होने चाहिए। जानकार बतातें है कि यदि पांवटा मे एसपी जिला बनता है तो स्टाॅफ की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। क्योंकि पुलिस जिला के लिए सरकार को एक निश्चित संख्या मे पुलिस बल को लगाना पड़ता है।