पांवटा नगर परिषद न भाजपा न कांग्रेस की- निर्दलीयों के हाथ चाबी ddnewsportal.com

पांवटा नगर परिषद न भाजपा न कांग्रेस की- निर्दलीयों के हाथ चाबी ddnewsportal.com

पांवटा नगर परिषद न भाजपा न कांग्रेस की- निर्दलीयों के हाथ चाबी 

भाजपा की 6 सीटें, कांग्रेस के जीते 4 और 3 सीटों पर निर्दलीयों ने मारी बाजी

पांवटा साहिब मे नगर परिषद चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जनता ने इस बार कुल 13 सीटों मे से 6 सीटें भाजपा के खाते मे, 4 कांग्रेस के तथा 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है। जैसी संभावना जताई जा रही थी वैसे ही अप्रत्याशित परिणाम सामने आए है। एसडीएम पांवटा साहिब एलआर वर्मा ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि नगर के
वार्ड नंबर-1 से भाजपा समर्थित निर्मल कौर को 745 और कांग्रेस की पिंकी देवी को 183 मत पड़े। निर्मल कौर 562 मतों से विजयी। 
वार्ड नम्बर-2 से भाजपा समर्थित दीप सिंह को 504, कर्मबिन्द्र सिंह को 87, कांग्रेस के राय चन्द को 225 और नोटा को 5 मत पड़े। यहां दीप सिंह ने 279 मतों से विजयी हुए। 
इसी प्रकार वार्ड नम्बर-3 से कांग्रेस समर्थित मोनिका शर्मा को 125, राजविन्द्र कौर को 115, भाजपा समर्थित राजरानी सैनी को 526 और अमनदीप कौर को 120 और नोटा 6 वोट रहे। यहाँ से भाजपा की राजरानी सैनी ने 401 वोटों से जीत दर्ज की।

वार्ड नम्बर-4 से भाजपा समर्थित दीपा शर्मा को 645 और कांग्रेस समर्थित सरला शर्मा को 454 नोटा को 9 वोट मिले। दीपा शर्मा 191 वोट से विजयी रही। 
वार्ड नम्बर-5 से कांग्रेस समर्थित अंजना भण्डारी को 446, भाजपा की नेहा को 239 और सुमित्रा को 33 वोट मिले।  नोटा को 6 वोट मिले। अंजना भंडारी 207 वोटों से विजयी रही। 
वहीं, वार्ड नम्बर-6 से भाजपा समर्थित सुशील कुमार को 540, हरविन्द्र कौर को 164 वोट तथा कांग्रेस के रविन्द्र पाल सिंह को 626 वोट और नोटा को 12 वोट मिले। कांग्रेस के रवींद्र पाल 86 मतों से विजयी रहे। 
वहीं, वार्ड नम्बर-7 से भाजपा समर्थित श्याम लाल को 298 तथा कांग्रेस के ओ.पी. कटारिया को 384 और नोटा-07 मत मिले। यहां से कांग्रेस के ओपी कटारिया 86 मतों से विजयी रहे। 
शहर के हाॅट वार्ड नम्बर-8 से निर्दलीय प्रत्याशी रोहताश नांगिया को 358 तथा भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय सिंघल को 351 वोट मिले। नोटा को मिले हैं तीन मत। यहां से डाॅ रोहताश नांगिया 7 वोट के मार्जिन से विजयी रहे। इस सीट पर सबसे कड़ा मुकाबला रहा और जीत का अंतर भी सबसे कम रहा।
 
वहीं वार्ड नम्बर-9 से रेणू डोगरी को 292, सुदेश को 347, मीनू गुप्ता को 392, शबाना को 46 वोट पड़े व कविता रानी को 32 वोट पड़े, नोटा 6 रहे।
निर्दलीय प्रत्याशी मीनू गुप्ता 45 वोट से विजयी रही। 
वार्ड नम्बर-10 से निर्दलीय मधुकर डोगरी को 387, अलीम खान को 45, इन्द्रजीत सिंह मिक्का को 377, हेमा कुमारी को 355 और नोटा-9 वोट मिले। मधुकर डोगरी 10 मतों से विजयी रहे। 
वार्ड नम्बर-11 से राजेन्द्र सिंह को 624 नीरज गर्ग को 435 तथा हरप्रीत शाही को 76 और नोटा को 9 वोट मिले। यहाँ से कांग्रेस समर्थित राजेन्द्र 189 मतों से विजयी रहे। 
वार्ड नम्बर-12 से इंदिरा चौहान को 482 तथा ममता सैनी के पक्ष मे 531 वोट डले। नोटा को 11 मत पड़े। इस तरह भाजपा समर्थित ममता सैनी 49 मतों से विजयी रही। 
वहीँ वार्ड नम्बर-13 से संगीता देवी को 99, सीमा देवी को 577, कविता शर्मा को 156 व संध्या बूराथोकी 265, नोटा को 6 वोट मिले। भाजपा समर्थित सीमा देवी 312 मतों से विजयी रही। 
वहीं यदि परिणाम देखें तो भाजपा समर्थित 6 उम्मीदवार विजयी हुए हैं जबकि कांग्रेस समर्थित चार प्रत्याशी जीते है। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए है। हालांकि माना जा रहा है कि भाजपा अभी सत्ता मे हैं इसलिए वह भाजपा समर्थित नगर परिषद बना सकती है।