स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद मे रौपे 500 पौधें- ddnewsportal.com

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद मे रौपे 500 पौधें- ddnewsportal.com

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद मे रौपे 500 पौधें 

जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने पांवटा के मानपुर देवड़ा मे किया पौधारोपण।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद मे जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया। पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस दौरान 500 के करीब विभिन्न

प्रजातियों के पौधे रौपे गये। साथ ही इस पौधों की देखभाल कर इन्हे कामयाब करने की भी जिम्मैवारी ली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादूर सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हमारे दिलों मे हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी याद मे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूरे जिले मे पौधें रौपकर उन्हे कामयाब बनाया

जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के अमर रहे के नारे भी लगे। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह सहित शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्ष वर्धन चौहान, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, पूर्व जिला परिषद दयाल प्यारी, अजय सोलंकी, हरप्रीत सिंह रतन, नासिर अली रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राजिंदर शर्मा, प्रदीप

चौहान, सुभाष शर्मा, महेश कोहली, जहांगीर, संदीप प्रधान, बलदेव सिंह, दर्शन सिंह, जसपाल सिंह, तोहिद अली, हैदर अली, अमृत, साकिर, शमशेर अली आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।