ऐसे दानी हों तो हर दिक्कत होगी दूर- ddnewsportal.com

ऐसे दानी हों तो हर दिक्कत होगी दूर- ddnewsportal.com

ऐसे दानी हों तो हर दिक्कत होगी दूर

शिवपूर के त्रिलोक सिंह की वैसाखी बनी ये सामाजिक संस्था 

रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा एक जरूरतमंद 60 वर्षिय व्यक्ति सरदार त्रिलोक सिंह गांव शिवपुर पांवटा साहिब को उनकी जरूरत को देखते हुए एक व्हील चेयर प्रदान की गई है। रोटरी पांवटा साहिब के प्रेजिडेंट अरविंद्र सिंह मारवाह ने कहा कि सरदार त्रिलोक सिंह को कुछ समय पहले एक दुर्घटना की वजह से चोट लग गई थी। जिसकी वजह से चलने फिरने में वह

असमर्थ हैं। उनकी जरूरत को देखते हुए  रोटरी क्लब द्वारा यह व्हीलचेयर उनके  पुत्र सरदार दीदार सिंह प्रदान की गई। यह व्हील चेयर पास्ट असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन एनपीएस सहोता ने उपलब्ध करवाई है। जिसके लिए रोटरी क्लब उनका तहे दिल से धन्यवाद करती है। इस अवसर पर  रोटरी प्रधान रोटेरियन अरविंद्र सिंह मारवाह, रोटेरियन एनपीएस सहोता, रोटेरियन विनय चंडालिया, और सरदार दीदार सिंह के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।