पवित्र तीर्थ स्थल पर रामायण प्रतियोगिता ddnewsportal.com

पवित्र तीर्थ स्थल पर रामायण प्रतियोगिता ddnewsportal.com

पवित्र तीर्थ स्थल पर रामायण प्रतियोगिता 

सिरमौर के श्री रेणुका जी मे एकल विद्यालय अभियान का राम राज्य लाने का एक और अनूठा कदम, दक्षिण हिमाचल के संभाग, भाग, अंचल व संच व्यास कथाकारों ने लिया भाग

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पावन तीर्थ श्री रेणुका जी के पवित्र प्रांगण में एकल विद्यालय अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल की "रामायण प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दक्षिण हिमाचल संभाग के भाग सिरमौर, शिमला, रामपुर आदि के सभी संभाग, भाग, अंचल व संच व्यास कथाकारों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत एकल अभियान

दक्षिण हिमाचल संभाग के अध्यक्ष विजय कंवर द्वारा मां सरस्वती और मां भारती के चित्रों के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई। ॐकार नाद, द्वीप प्रज्वलन मंत्र व सरस्वती तथा मां भारती की आरती के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। सम्पूर्ण राष्ट्र में हरि कथा की रजत जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित  की जा रही रामायण प्रतियोगिता का आयोजन सीधे सुभारती चैनल, जी फाइव चैनल व डी डी भारती के संयुक्त सौजन्य से किया जा रहा है। साथ ही तीनों चैनलों पर सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है।
  कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर आयोजित किए जाने वाले इस अनूठे कार्यक्रम में "श्री रामचरित मानस","श्री बाल्मीकि रामायण","हनुमान चालिसा" और "क्रांति राम की" आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं और वर्तमान संदर्भ में इनकी

प्रासंगिकता पर प्रकाश सहित व्याख्या भी प्रस्तुत की जाती है।
  एकल अभियान जो समाज को स्वावलंबी, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ सांस्कृतिक, आध्यात्मिक मूल्यों की चेतना जागृत करने के लिए अहर्निश एक ब्रह्मास्त्र का कार्य कर रहा है, एक ऐतिहासिक आगाज़ है। आधुनिकता के इस दौर में रामायण जैसे काव्य ही संस्कारों के पुन: सफुरण में राम बाण का कार्य कर सकते हैं।
  प्रतियोगिता के प्रथम चरण में नौ व्यास कथाकारों को चयनित किया गया। द्वितीय चरण में नौ में से चार व्यास कथाकार अंतिम चरण के लिए उतीर्ण हुए। अन्तिम चरण में चार में से दो व्यास कथाकार जो प्रथम और द्वितीय रहे उन्हें पांच मार्च से दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अंतिम चरण में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले विजय कंवर और विक्रम पराशर ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली व्यास कुसुम कुमारी और द्वितीय स्थान पर रहने वाली व्यास कुमारी कला के नामों की घोषणा की और दोनों को राष्ट्रीय स्तर पर भी हिमाचल का नाम रोशन करने की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की। केंद्र की समस्त टीम का हिमाचल पधारने पर धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरंतर आयोजित करने का आग्रह किया। इस पुनीत अवसर पर देश भर में भ्रमण कर आए एकल अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख खेमानंद, सुभारती, जी फाइव व डी डी भारती की प्रसारण टीम सहित हरि कथा योजना के केंद्रीय प्रभारी, सह प्रभारी दक्षिण हिमाचल

संभाग के अध्यक्ष विजय कंवर, उपाध्यक्ष रमेश चंद, ग्राम संगठन भाग सिरमौर के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, हरि कथा योजना के भाग सिरमौर अध्यक्ष विक्रम पराशर, संभाग अभियान प्रमुख रक्षा ठाकुर, संभाग व्यास कथाकार अनीता कुमारी, संभाग कार्यालय प्रमुख हरीश कुमार, भाग अभियान प्रमुख भाग सिरमौर सुनील ठाकुर, भाग सिरमौर, रामपुर, शिमला के व्यास कथाकार, अंचल समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समिति सदस्य, संच समितियों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, समिति सदस्य, अंचल व संच कथाकारों सहित कोटला मोलर पंचायत के प्रधान जगदीश चंद आदि उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुभारती टी वी, जी फाइव और डी डी भारती पर 5 मार्च को 5 बजे से 8 बजे सांय जम्मू, उत्तर हिमाचल और दक्षिण हिमाचल तीनों संभागों से किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लोगों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम के भागीदार बनें।