मेडिकल कॉलेज मे आउटसोर्स भर्ती के निर्णय का विरोध- ddnewsportal.com

मेडिकल कॉलेज मे आउटसोर्स भर्ती के निर्णय का विरोध- ddnewsportal.com

मेडिकल कॉलेज मे आउटसोर्स भर्ती के निर्णय का विरोध 

विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी युनियन उखड़ी, कहा; पहले रखे कर्मचारियों के लिए स्थाई पॉलिसी बनाएं सरकार।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाहन आने पर सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती करने का निर्णय लेते हैं। यह निर्णय लेने पर विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी इस निर्णय का विरोध करती है। विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी जिला सिरमौर के इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा, विद्युत उप मंडल राजगढ़ के प्रधान सुखदेव, नाहन उपमंडल के प्रधान विक्रम और विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब के प्रधान राजेश चौहान ने कहा कि Outsource कर्मचारी के साथ प्रदेश सरकार अत्याचार कर रही है। एक तरफ विद्युत बोर्ड में मेंटेनेंस गैंग के आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है और दूसरी तरफ जिला मुख्यालय सिरमौर के नाहन आने पर जयराम ठाकुर मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती करने का निर्णय लेते हैं। पहले लगे आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने से मना कर रहे हैं। उसके

बावजूद भी हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर भर्ती करने का निर्णय लेते है। पहले लगे आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाई जाए, तभी मेडिकल कॉलेज में भर्ती की जाए। यदि प्रदेश सरकार ऐसा नहीं करती तो आउटसोर्स कर्मचारी इसका विरोध करेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा की कोविड-19 जैसी महामारी के चलते आउटसोर्स कर्मचारी दिन-रात बोर्ड निगमों आदि मे सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उनके लिए कोई स्थाई नीति नहीं बना रही है। प्रदेश सरकार से निवेदन है कि आउटसोर्स कर्मचारी जब प्रदेश भर में हर विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो प्रदेश सरकार उनके लिए एक स्थाई नीति बनाएं ताकि आउटसोर्स कर्मचारी का भविष्य बना रहे और उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना ना करना पड़े। जैसी स्थिति अभी विद्युत बोर्ड के मेंटेनेंस गैंग वालों के लिए बनी है वही स्थिति हर विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक ना एक दिन जरूर बनेगी। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए हमें एकजुट होना बहुत जरूरी है। जब तक प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई स्थाई निति नहीं बनाती तब तक किसी भी विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती नहीं होनी चाहिए। यदि प्रदेश सरकार किसी भी विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती करता है तो हर विभाग में उस भर्ती का विरोध किया जाएगा।