शिलाई विधानसभा क्षेत्र की 58 मे से 34 पंचायतों मे भाजपा समर्थित प्रधान  ddnewsportal.com

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की 58 मे से 34 पंचायतों मे भाजपा समर्थित प्रधान  ddnewsportal.com

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की 58 मे से 34 पंचायतों मे भाजपा समर्थित प्रधान 

पूर्व विधायक बलदेव तोमर का दावा, सामुदायिक भवन क्यारी को 10 लाख रूपये देने की घोषणा

शिलाई: गत पंचायतीराज चुनाव मे शिलाई विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायतों मे से 34 पंचायतों मे भाजपा समर्थित प्रधान विजयी हुए हैं। यह बात शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और वर्तमान में खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने ब्लाक समिति शिलाई के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष बलबीर चौहान के सहभोज कार्यक्रम के दौरान कही। इस उपलक्ष पर उन्होंने समुदायक भवन क्यारी के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इससे

पूर्व कार्यक्रम मे पंहुचने पर स्थानीय लोगों ने बलदेव तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुवात ब्लाक समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान ने बलदेव तोमर व उनके साथ आए सभी गणमान्य लोगों का क्यारी गांव पहुचने पर स्वागत व धन्यवाद किया। ब्लाक समिति के उपाध्यक्ष बलबीर चौहान ने बलदेब तोमर व भाजपा शिलाई का धन्यवाद किया। ओर आश्वासन दिया कि पूरी ईमानदारी व निष्ठा से इस पद का निर्वाहन करुगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे जेलभोज से भाजपा और मजबूत होकर उभरे इसके लिए दिनरात महनत करुंगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि आज समय भाजपा का हैं। जिस प्रकार से देश व प्रदेश की भाजपा सरकार जन हित मे कार्य कर रही उसका परिणाम पंचायती राज संस्थानों के चुनाव में देखने को मिल गया हैं। शिलाई  विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायतो में से 34 पंचायतो में भाजपा समर्थित प्रधान बने हैं। और शिलाई ब्लाक समिति सहित जिले की सभी 6 ब्लाकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। नगर परिषद नाहन व पांवटा साहिब में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा राजगढ़ नगर पंचायत में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। उसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी भाजपा के बने हैं। अपार जन समर्थन के लिए उन्होंने शिलाई व जिले की जनता का भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सेमीफाइनल था जो भाजपा ने

जीत लिया है और जिस प्रकार से जनता का आशिर्वाद मिल रहा हैं तो 2022 का फाइनल भी जिला सिरमौर से भाजपा जीतेगी। उन्होंने इस अवसर पर गुंडाह से क्यारी तक सड़क को पूरा करने व उसे पास करने का आश्वासन दिया हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र व रेणुका विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाली दवाईधार सड़क को बनाने का भी आश्वासन दिया हैं। उन्होंने गांव क्यारी के लिए सामुदायिक भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की हैं। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, ब्लाक समिति की अध्यक्षा अनिता वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बहादुर सिंह जेलदार, वरिष्ठ भाजपा नेता जीत सिंह चौहान, डॉ सुख राम भारद्वाज, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, भाजपा मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत बकरास सोहन सिंह चौहान, प्रधान कोटा पाव विनोद ठाकुर, प्रधान मिला आत्मा राम, BDC सदस्य मदन चौहान, सत्या देवी, आशा शर्मा, दलीप सिंह, जिला कार्यकारणी सदस्य रमेश रमोल, ज्ञान चौहान, पूर्व प्रधान रण सिंह चौहान, पूर्व प्रधान मित्र सिंह, पूर्व प्रधान बलवीर चौहान, उप प्रधान अशोक ठाकुर, पूर्व प्रधान बलदेब धीमान, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अतर चौहान, पूर्व BDC जगत राणा, बलदेब राणा, बंदली पंचायत के पूर्व प्रधान मोहर सिंह, पूर्व प्रधान बकरास भाव सिंह ठाकुर, भाजयुमो टिम्बी जॉन के प्रभारी बबलू चौहान, भरत ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के मण्डल महामंत्री रामलाल शर्मा, रण सिंह चौहान आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।