भाजपा को किया जाएगा और मजबूत ddnewsportal.com

भाजपा को किया जाएगा और मजबूत ddnewsportal.com

भाजपा को किया जाएगा और मजबूत 

राजगढ़ मे भाजयुमो की बैठक मे बोले जिलाध्यक्ष पवन चौधरी 

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की बैठक जिलाध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में राजगढ़ के रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री विषय ठाकुर, प्रदेश सचिव साकेश शर्मा और जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह विशेष

रुप से मौजूद रहे। बैठक में एक बूथ 20 यूथ कार्यक्रम को पूर्ण स्वरूप देने बारे में  विस्तृत रूप से चर्चा हुई ताकि आने वाले 2022 विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि हमे पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करनी है। इसके लिए बूथों पर अभी से जुट जाएं। बैठक में जिला महामंत्री सतीश कपूर, जिला उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला

सचिव रणवीर ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी कुलविंदर सिंह हंस, जिला प्रवक्ता पियूष दशन, पांवटा मंडल अध्यक्ष चरणजीत, रेणुका अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पच्छाद अध्यक्ष सुदर्शन जैलदार, नाहन अध्यक्ष अभिषेक चौहान व सभी मंडलो के महामंत्री व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।