वाह- चार दिन मे किसानों ने बेची  साढे 41 लाख रूपये की गेंहू- ddnewsportal.com

वाह- चार दिन मे किसानों ने बेची  साढे 41 लाख रूपये की गेंहू- ddnewsportal.com

वाह- चार दिन मे किसानों ने बेची  साढे 41 लाख रूपये की गेंहू 

पांवटा के एफसीआई के केंद्र मे गेंहू की आमद मे शुरूवाती दौर से ही तेजी, अभी तक 2100 क्विंटल कनक खरीद

मात्र चार दिन के भीतर पांवटा के किसानो ने 41.47 लाख रुपए का गेंहू बेच दिया है। पांवटा साहिब की अनाज मण्डी मे स्थापित भारतीय खाद्य निगम के गेंहू खरीद केन्द्र मे पांवटा के किसानो ने अभी तक करीब 2100 क्विंटल गेंहू बेचा है। अभी शुरूआत ही है और गेंहू की आमद जारी है। जानकारी के मुताबिक गत वर्ष एफसीआई के खरीद केन्द्र मे किसानों ने कुल 22600 क्विंटल गेंहू बेचा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि गेंहू खरीद के आंकड़े

मे एफसीआई पिछले वर्ष के टारगेट को क्रॉस कर देगा। वैसे भी इस बार एफसीआई किसानों को तोहफा देते हुए प्रति क्विंटल गेंहू के दाम मे 50 रुपए वृद्वि की है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल गेंहू के दाम 1975 रुपए मिल रहे है। जानकारी के मुताबिक पांवटा अनाज मण्डी मे स्थित एफसीआई के गेंहू खरीद केन्द्र मे 4 दिन मे ही किसानों द्वारा दो हजार क्विंटल से अधिक गेंहू बेचा जा चुका है। यह गेंहू सिर्फ 4 दिन मे एफसीआई के पास पंहुचा है जिससे संभावना जताई जा रही है कि इस बार फिर से यह आंकड़ा 22 हजार क्विंटल से अधिक पंहुच सकता है। 15 अप्रैल को गेंहू केंद्र शुरू हुआ है। इस बार भी गेंहू की आमद अच्छी हो रही है। हर दिन औसतन 500 क्विंटल से अधिक गेंहू खरीदी जा रही है। सोमवार को मंडी समीति द्वारा मंगवाया गया बड़ा झरना भी पंहुच जाएगा जिसके बाद खरीद मे प्रतिदिन बढ़ौतरी हो जाएगी। फूड कॉरपोरेषन ऑफ इंडिया इस बार भी किसानो के गेंहू की पेमेन्ट ऑनलाईन कर रही है। इसके लिए संबंधित किसान के खाते मे आरटीजीएस की जा रही है। इसका मुख्य कारण यह भी है कि इस प्रक्रिया से जहां पेमेंट सीधा किसानों के खाते मे जाएगी वहीं कोई ठेकेदार अपनी गेंहू यहां नही बेच पाएगा। एफसीआई के अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि एसबीआई से एसबीआई मे 24 घण्टे के भीतर किसानो के उत्पाद की पेमेंट हो रही है। जबकि अन्य बेंक के लिए 1 या दो दिन लग सकते है। यह सब किसानो की सुविधा के लिए किया गया है। उन्होने बताया कि अभी तक उनके पास 2100 क्विंटल से अधिक गेंहू पंहुच चुका है। जिसकी कीमत लगभग 41 लाख रुपए से अधिक है। गेंहू की आमद जारी है।