हिमाचल: पढ़ें किसने क्या कहा और कहां पर हुई कितनी वोटिंग ddnewsportal.com

हिमाचल: पढ़ें किसने क्या कहा और कहां पर हुई कितनी वोटिंग ddnewsportal.com

हिमाचल: मतदान के बाद सरकार बनाने के दावे...

पढ़ें किसने क्या कहा और कहां पर हुई कितनी वोटिंग, सिरमौर रहा...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा जहां फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी जीत के लिए निश्चिंत है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शांत माहौल में ही चुनाव होते रहे हैं। भाजपा हमेशा इसके लिए लोगों को प्रेरित करती रही है। लोगों ने प्रदेश के विकास और डबल इंजन के लिए भारी प्रतिशतता में मतदान किया है। आठ दिसंबर को फिर से हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। कश्यप ने कहा कि प्रदेश में जो काम बचे हुए हैं, डंबल इंजन की सरकार उन पर काम करेगी।


वहीं, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की शानदार जीत का दावा किया है। उन्होंने भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनबल की जीत हो रही है। भाजपा के धनबल को लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। प्रदेश का चुनाव परिणाम देश में राजनीति की दशा व दिशा तय करेगा। पूर्ण बहुमत से कांग्रेस एक मजबूत सरकार बनाएगी। प्रदेशहित में जन कल्याण के कार्य व चुनाव में किए सभी वादों को पूरा करेगी।
गोर हो कि शनिवार 12 नवंबर को मतदान हो गया है। लेकिन मतदान के नतीजों के लिए लंबा इंतजार करना होगा। चुनाव परिणाम आठ दिसंबर को आएगा। आठ दिसंबर तक अब राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे करते रहेंगे।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए बंपर वोटिंग देखने को मिली और मतदान करीब 74.61 प्रतिशत पहुंच गया, हालांकि पिछले चुनाव से कम रहा। अभी बैलेट पेपर से किए गए मतदान की गिनती होनी है। इसलिए मत प्रतिशतता 75 फीसदी से ज्यादा पहुंचेगी। सबसे अधिक मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में 85.20 प्रतिशत हुआ, जबकि कसुम्पटी में सबसे कम 57 प्रतिशत रहा। मतदान करने में सिरमौर जिला अव्वल रहा, जहां 78.00 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम वोट कांगड़ा जिले में 71.05 प्रतिशत पड़े़।

जिलावार मतदान प्रतिशत


जिला             2022      2017    2012        
चंबा                74.02    74        75.84
कांगड़ा            71.68    72        70.59
लाहौल-स्पीति    73.37    73.04   75.68
कुल्लू              76.88    77.09    79.47
मंडी                75.17    75         76.08
हमीरपुर          71.18    69.05    68.04
ऊना              77.28     76         73.03
बिलासपुर       76.21     75          72.94
सोलन           77.00      77.44    77.39
सिरमौर        79.08       82.00    79.93
शिमला         72.05       72.05    69.32
किन्नौर         72.38        75          74.16