Paonta Sahib: कोटड़ी ब्यास के नितिन का हॉकी स्टेट हॉस्टल के लिए चयन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कोटड़ी ब्यास के नितिन का हॉकी स्टेट हॉस्टल के लिए चयन  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास के नितिन का हॉकी स्टेट हॉस्टल के लिए चयन

स्कूल प्रधानाचार्य अजय शर्मा और पंचायत प्रधान सुरेश कुमार सहित स्टाफ ने दी बधाई

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास के शहीद  कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी ब्यास स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र नितिन का चयन हॉकी हॉस्टल सुंदरनगर के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रधानाचार्य अजय शर्मा व समस्त स्टाफ ने नितिन को हॉकी हॉस्टल में सिलेक्ट होने के लिए बहुत-बहुत शुभ आशीर्वाद व बधाई दी है। 
साथ ही ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, उप प्रधान अनिल कुमार, सभी वार्ड सदस्यों ने भी नितिन के सेलेक्ट होने पर खुशी व्यक्त की है।


सुरेश कुमार प्रधान ने बताया जैसा कि विदित है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास ने अजय शर्मा प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में दो वर्षों से स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है उसके लिए समस्त स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। और शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को भी विशेष बधाई जिनके दिशा निर्देश व मेहनत पर बच्चे स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नए नए आयाम बना रहे हैं। कोटडी व्यास पंचायत के शिक्षकों प्रभात कुमार डीपीई, रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश, जोगिंदर सिंह, लाल चंद, विषम कुमार शास्त्री ने भी इस बच्चे को सिलेक्ट होने पर बहुत-बहुत बधाई दी है।
स्कूल के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि नितिन गरीब परिवार से है, हॉकी के लिए उसका जज्बा हम सबके समक्ष है। उसको उज्जवल भविष्य के लिए भी व बधाई। हॉकी कोच पंकज सकलानी, डीपीई नीरज महेश्वरी ने  भी हॉकी खेल छात्रावास सुंदरनगर में सिलेक्ट होने के लिए नितिन को शुभ आशीर्वाद दी है। इस मौके पर  स्कूल स्टाफ में राजेश, नीलम, रचना, धवन, चतर चौहान व अन्य शिक्षक ओम प्रकाश, मोहन, अमेरिक व ज्योति कुमारी शास्त्री, शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, डीएम रवि कुमार आदि मौजूद रहे।