Sirmaur: गिरिपार के दुगाना गांव की नन्ही स्टार युतिका पुंडीर का जलवा, इंडियाज डांस पावर के टॉप 50 में जगह बनाकर बनाया कीर्तिमान ddnewsportal.com
Sirmaur: गिरिपार के दुगाना गांव की नन्ही स्टार युतिका पुंडीर का जलवा, इंडियाज डांस पावर के टॉप 50 में जगह बनाकर बनाया कीर्तिमान
जिला सिरमौर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आज हर फील्ड में क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चे अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे है। सरकारी-गैर सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की बात हो, शिक्षा हो या खेलकूद या फिर सिंगिंग या डांसिंग, हर क्षेत्र में यहाँ के होनहार अपनी छाप छोड़ रहे है। अब सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के बड़े गांव दुगाना की मात्र 7 वर्ष की बच्ची ने ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है जो बड़े बच्चों के लिए भी मुश्किल हो सकती है।

सिरमौर जिले के दुगाना गांव की 7 वर्षीय युतिका पुंडीर ने अपनी नृत्य प्रतिभा से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पाँवटा साहिब के द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा युतिका ने देश के बड़े डांस शो 'इंडियाज डांस पावर' और 'इंडियाज टैलेंट फाइट' में ऑल इंडिया टॉप-50 में जगह बनाई है। हजारों बच्चों के बीच टाॅप 50 में पहुंचना ही बड़ी उपलब्धि है। अब वह सितंबर में मुंबई में होने वाले 'इंडिया डांस पावर' के फाइनल और 'लिटिल मास्टर' के अगले राउंड की तैयारियों में जुटी हैं।

बता दें शिक्षा विभाग में तैनात दंपती कुलदीप पुंडीर और अंजू पुंडीर की बेटी युतिका ने इससे पहले 'रफ़ी नाइट' सीजन-10 की विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके आलावा 'डांस हिमाचल डांस' की फाइनलिस्ट और 'डांस हिमाचल चैंपियनशिप' में तृतीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। अब देश का बड़े टैलेंट शो में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा रही है। यह प्रदेश, जिला सिरमौर और गिरिपार क्षेत्र के गौरवान्वित करने वाले क्षण है। युतिका का भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ।