ये नेता 7200 वृद्ध महिलाओं को करवायेंगे हरिद्वार ॠषिकेष की निशुल्क यात्रा ddnewsportal.com

ये नेता 7200 वृद्ध महिलाओं को करवायेंगे हरिद्वार ॠषिकेष की निशुल्क यात्रा ddnewsportal.com

ये नेता 7200 वृद्ध महिलाओं को करवायेंगे हरिद्वार ॠषिकेष की निशुल्क यात्रा 

अभी तक 2 हजार महिलाएं कर चुकी है धार्मिक स्थल के दर्शन, पांचवे चरण की यात्रा पंहुची पांवटा साहिब, देखें वीडियो भी...

सोलन जिले की विकास समिति अर्की के संरक्षक और नेता राजेंद्र ठाकुर अपनी विधानसभा क्षेत्र की वृद्ध महिलाओं को हरिद्वार और ॠषिकेष की निशुल्क यात्रा करवा रहे हैं। उनके लक्ष्य अर्की क्षैत्र की 72 पंचायतों की हर पंचायत से 100 वृद्ध महिलाओं को यह निशुल्क यात्रा करवाना है। अभी तक वह करीब 2000 हजार महिलाओं को इस यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थल के दर्शन करवा चुके है। कांग्रेस नेता पंजाब चौधरी ने जानकारी देते हुए

बताया कि राजेन्द्र ठाकुर ने अर्की निर्वाचन क्षेत्र की मातृ शक्ति के लिए 3 दिवसीय हरिद्वार ऋषिकेश यात्रा के 5 वे चरण में क्यारड़ पंचायत से महिला शक्ति को हरिद्वार ऋषिकेश के लिए रवाना किया था, जो बुधवार को पांवटा साहिब पंहुची। इस चरण में राजेन्द्र ठाकुर की 8 बसों में लगभग 500 महिलाएं हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर गई। पांवटा साहिब पंहुचने पर महिलाओं ने गुरुद्वारा पांवटा साहिब में माथा टेका और उसके बाद कुनिहार के लिए रवाना होने से पहले राजेंद्र ठाकुर की बहन और उनके जीजा चौ.पंजाब सिंह और दीदी विमल के साथ सामूहिक फोटो लिए। इस दौरान महिलाओं ने राजेन्द्र ठाकुर जिंदाबाद के नारे भी लगाये। 

देंखे वीडियो-