निकाय चुनाव- थम चुका है चुनावी शोर-अब प्रचार डोर-टू-डोर  ddnewsportal.com

निकाय चुनाव- थम चुका है चुनावी शोर-अब प्रचार डोर-टू-डोर  ddnewsportal.com

निकाय चुनाव- थम चुका है चुनावी शोर-अब प्रचार डोर-टू-डोर 

आज सुबह आठ बजे से  लाउडस्पीकर बंद, प्रत्याशी घर घर जाकर कर रहे कन्वीसिंग

नगर परिषद के चुनाव रविवार को होने जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता के तहत चुनाव से 48 घंटे पहले चुनावी शोर थम जाता है। इसीलिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से लाउडस्पीकर और शोर शराबे वाला प्रचार थम चुका है। अब प्रत्याशी घर घर जाकर अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

पांवटा साहिब के 13 वार्डों मे भी शुक्रवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां पर सभी उम्मीदवार घर घर प्रचार करते देखे गये। गोर हो कि पांवटा साहिब नगर परिषद के 13 वार्डों मे कुल 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे हैं जिसमे वार्ड नम्बर-1 से निर्मल कौर, पिंकी देवी, वार्ड नम्बर-2 से दीप सिंह,

कर्मबिन्द्र सिंह व राय चन्द, वार्ड नम्बर-3 मोनिका शर्मा, राजविन्द्र कौर, राजरानी, अमनदीप कौर, वार्ड नम्बर-4 से दीपा शर्मा, सरला शर्मा, वार्ड नम्बर-5 अंजना भण्डारी, नेहा, सुमित्रा, वार्ड नम्बर-6 सुशील कुमार, हरविन्द्र कौर, रविन्द्र पाल सिंह, वार्ड नम्बर-7 से श्याम लाल, ओ.पी. कटारिया, वार्ड

नम्बर-8 से रोहताश नांगिया, संजय सिंघल, वार्ड नम्बर-9 से रेणू डोगरी, सुदेश, मीनू गुप्ता, शबाना व कविता रानी, वार्ड नम्बर-10 से मधुकर डोगरी, अलीम खान, इन्द्रजीत सिंह मिक्का, हेमा कुमारी, वार्ड नम्बर-11 से राजेन्द्र सिह, नीरज गर्ग, हरप्रीत शाही, वार्ड नम्बर-12 से इंदिरा चौहान, ममता, वार्ड नम्बर-13 से संगीता देवी, सीमा देवी, कविता शर्मा व संध्या बूराथोकी के नाम शामिल है।