Sirmour: राज्यपाल नाहन तो CM सुक्खू 13 मार्च को आयेंगे शिलाई, पढ़ें क्या रहेंगे कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Sirmour: राज्यपाल नाहन तो CM सुक्खू 13 मार्च को आयेंगे शिलाई, पढ़ें क्या रहेंगे कार्यक्रम... ddnewsportal.com

Sirmour: राज्यपाल नाहन तो CM सुक्खू 13 मार्च को आयेंगे शिलाई, पढ़ें क्या रहेंगे कार्यक्रम...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 13 मार्च 2024 को जिला सिरमौर के शिलाई का प्रस्तावित दौरा है। शिलाई क्षेत्र के प्रवास के दृष्टिगत सोमवार को नाहन में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 13 मार्च को शिलाई प्रवास

प्रस्तावित है और इस दौरे को सफल बनाने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां समय पर मुक्कमल करना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं।
साथ ही उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि 13 मार्च 2024 को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का नाहन प्रवास प्रस्तावित है। सुमित खिमटा ने राज्यपाल के नाहन प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करने के लिए सम्बन्धित

अधिकारियों को निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, कमांडेंट होम गार्ड टी.आर. शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, कार्यकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक उद्यान एस.के. बक्शी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।