Paonta Sahib: भाजपा मंडल पाँवटा साहिब का बजट चर्चा कार्यक्रम संपन्न, विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा मंडल पाँवटा साहिब का बजट चर्चा कार्यक्रम संपन्न, विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कुछ ऐसा...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा मंडल पाँवटा साहिब का बजट चर्चा कार्यक्रम संपन्न, विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कुछ ऐसा...

पाँवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल की पूरी टीम, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना की और इसे विकासोन्मुखी और जनहितकारी बताया।

इस मौके पर पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार का बजट ऐतिहासिक है, जो देश के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विशेष रूप से किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। इसके अलावा, हरिद्वार क्षेत्र के विकास को लेकर भी बजट में अहम प्रावधान किए गए हैं, जिससे वहां बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और नए विकास कार्यों को गति मिलेगी।
सुखराम चौधरी ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" (एक देश, एक चुनाव) के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अब पंचायत स्तर से लेकर मंडल स्तर तक व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके लिए बुद्धिजीवियों, वकीलों, सरकारी कर्मचारियों और राजनीतिक विशेषज्ञों से संवाद किया जाएगा, ताकि इस प्रणाली के सभी पहलुओं को समझा जा सके। उन्होंने कहा कि "वन नेशन, वन इलेक्शन" लागू होने से चुनावी खर्चों में कमी आएगी और देश की प्रशासनिक व वित्तीय व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बजट को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी ने इस बजट को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम जनता को अधिक लाभ होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बजट में छोटे व्यापारियों, किसानों और युवाओं के लिए कई सकारात्मक प्रावधान किए गए हैं, जो आने वाले समय में देश के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करने का संकल्प लिया और भाजपा मंडल की ओर से इस प्रकार के और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। इस कार्यक्रम में पवन चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, तरनजीत सिंह गिल, अनिल, पवन पटियाल, हितेंद्र, वीरेंद्र, हर्ष चौधरी, हेमराज, अविनाश झाबा, रोहित चौधरी, कुलदीप सैनी, अशोक शर्मा, सज्जन सिंह, ओम प्रकाश, सुखविंदर चौधरी आदि अनेको कार्यकर्ता शामिल रहे।