मिनिस्टर पावरलेस- हारे नकारे चला रहे सरकार- हर्ष ddnewsportal.com

मिनिस्टर पावरलेस- हारे नकारे चला रहे सरकार- हर्ष ddnewsportal.com

मिनिस्टर पावरलेस- हारे नकारे चला रहे सरकार

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन और शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने सरकार पर कसा तंज।

हिमाचल प्रदेश मे मिनिस्टर पावरलेस है जबकि सरकार हारे नकारे लोग चला रहे हैं। ये बड़ा आरोप हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन व शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान ने लगाया है। पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार ऐसे लोग चला रहे है जो जनता के बीच हारे व नकारे हैं। जबकि पावर मिनिस्टर सुखराम चौधरी तक पॉवरलेस मिनिस्टर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार के बीते 4 साल विफल रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर प्रदेशभर में जगह-जगह जाकर कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। गैस व खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। जिसके चलते लोगों का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 50 करोड़ के लागत की योजनाओं के उद्घाटन तो वो किए हैं जो कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि शिलाई में आईटीआई व कई सड़कें ऐसी हैं जो कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुई है। विधानसभा मे तीन काॅलेज कांग्रेस ने खोले। मुख्यमंत्री पूरी तरह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रस्तावित उप विधानसभा व लोकसभा चुनाव सरकार के इशारे पर टाले गए हैं, जबकि हकीकत यह है कि इन उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही थी। हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि नेशनल हाईवे-707 का कार्य कांग्रेस के समय में एशियन बैंक के माध्यम से होना था, जिसे बाद में अब वर्ल्ड बैंक के माध्य्म से शुरू किया गया हैं। नेशनल हाइवे 707 पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मनमानी से आम लोग परेशान हैं। कंपनियों को लेकर भाजपा नेता व प्रशासन का लचर रवैया यहां के लोगों पर भारी पड़ रहा है। यहां के लोगों को काम के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। बाहरी लोगों की गाड़ियों व मशीनरी को कंपनी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। डंपिंग साइट को लेकर भी खुद फॉरेस्ट विभाग सवाल उठा चुका है। जिस कारण से इसको लेकर कांग्रेस कड़ा विरोध करती

है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों की मनमर्जी के चलते कई सारी नेशनल हाईवे बंद या अधूरे पड़े हैं। इनमें शिमला से परमाणु, पठानकोट से मंडी आदि शामिल है। जबकि नितिन गड़करी द्वारा प्रदेश के लिए घोषित 68 नेशनल हाइवे अभी धरातल पर नहीं उतरे हैं। पूरे प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थानों मे 50 फीसदी से अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस दौरान शिलाई कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर सिंह कपूर, वरिष्ठ नेता शेर सिंह नेगी व युवा कांग्रेस नेता अत्तर कपूर आदि मौजूद रहे।