Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के दोनो भाजपा मंडल का होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, पंहुचेंगे ये नेता... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के दोनो भाजपा मंडल का होगा कार्यकर्ता सम्मेलन, पंहुचेंगे ये नेता...
पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पाँवटा साहिब और गिरिपार आंजभोज भाजपा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन शिव मंदिर धर्मशाला बद्रीपुर पांवटा साहिब में 09 अप्रैल 2025 बुधवार सुबह 10 बजे आयोजित किया जा रहा है।
अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब चरणजीत सिंह चौधरी ने बताया कि भाजपा मंडल सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब व गिरिपार आजभोज के पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों, कार्यकर्ताओं व सक्रिय सदस्यों की मौजूदगी जरूरी है।
कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से रश्मिधर सूद और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अतः सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब व आंजभोज गिरिपार के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का सम्मेलन में उपस्थित रहना अति अनिवार्य है जिससे कि यह कार्यक्रम सफल हो सके।