Paonta Sahib: हर मोर्चे में अग्रणी भूमिका निभा रहा भाजपा मंडल पाँवटा, 100 प्रतिशत बूथों पर सुनी मन की बात भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हर मोर्चे में अग्रणी भूमिका निभा रहा भाजपा मंडल पाँवटा, 100 प्रतिशत बूथों पर सुनी मन की बात भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हर मोर्चे में अग्रणी भूमिका निभा रहा भाजपा मंडल पाँवटा, 100 प्रतिशत बूथों पर सुनी मन की बात भी...

पाँवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया कि विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा मंडल पांवटा साहिब पार्टी के हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभा कर प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रहा है। जारी प्रेस बयान में रमेश तोमर ने कहा कि मंडल भाजपा पाँवटा में मन की बात कार्यक्रम सभी 104 बूथों पर सुना गया। इससे पूर्व दिसम्बर माह में भी 100%

सभी बूथों पर यह कार्यक्रम सुना गया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी भाजपा मंडल पाँवटा साहिब पूरे प्रदेश में अग्रणी रहा था। 
उन्होंने बताया कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। भाजपा मंडल पाँवटा साहिब की पूरी टीम एकजुट होकर कार्य कर रही है। इसमें भाजपा मंडल पाँवटा की पूरी

कार्यकारणी सभी मोर्चे महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एस सी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एस टी  मोर्चा सभी के सहयोग से यह संभव हो रहा है। रमेश तोमर ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा पाँवटा की टीम पहले से भी अधिक लीड देकर जोरदार प्रदर्शन करेगी।