सिरमौर: इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सराहा बजट, बोले, सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों सहित हर वर्ग का रखा ध्यान ddnewsportal.com

सिरमौर: इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सराहा बजट, बोले, सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों सहित हर वर्ग का रखा ध्यान ddnewsportal.com

सिरमौर: इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने सराहा बजट, बोले, सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों सहित हर वर्ग का रखा ध्यान

इंटक जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश काये गये बजट 2024-25 की सराहना की है। जारी प्रेस बयान में सुभाष शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2024-25 का विधानसभा में जो बजट पेश किया गया है वह सराहनीय है। क्योंकि सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। जिसमें कर्मचारियों का डी. ए. पहली अप्रैल से 4% की बढ़ोतरी की गई। मजदूरों की दिहाड़ी 25 रूपये बढ़ाकर 400 रूपये कर दी गई। आउटसोर्स कर्मचारी को न्यूनतम वेतन 12000 रूपये पर प्रतिमाह मिलेगा। पंचायत वेटरिनरी अस्सिटेंट को मिलने वाले

वेतन को 7000 रूपये से बढ़ाकर 7500 रूपये कर दिया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 10000 रूपये, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 7000 रूपये, सहायिका को 5500 रूपये,आशा वर्कर को 5500 रूपये, एमडीएम वर्कर को 4500 रूपये, जलवाहक को 5000 रूपये, जल रक्षक को 5300 रूपये, मल्टीपर्पज वर्कर्स को 5000 रूपये, पैरा फिटर ऑपरेटर को 6300 रूपये, पंचायत चौकीदार को 8000 रुपये, राजस्व चौकीदार को 5800 रुपये और नंबरदार को 4200 रूपये मानदेय  मिलेगा। वही एसएमसी वह आईटी शिक्षकों के मानदेय में 1900 की बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। सिलाई अध्यापकों को 500 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस कर्मियों की डाइट मनी बढ़कर हजार रुपए कर दी गई है। मनरेगा कामगारों की  दिहाड़ी 240 से बढ़कर 300 रूपये कर दी गई है। 100000 रूपये से कम

वार्षिक आय वाली मनरेगा महिलाओं कामगारों को मकान बनाने के लिए 300000 रुपये की सहायता दी जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष,सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, सदस्य, नगर निगम  महापौर, पार्षद, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, प्रधान नगर परिषद, उप प्रधान सदस्य सभी के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। 70 साल से अधिक आयु वालों को  निशुल्क चिकित्सा मिलेगी। 18 वर्ष से कम हुआ आयु वाले बच्चों की 1000 रूपये  R. D. में जमा करेगी। 10 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण की घोषणा की है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चे पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई कर सकेंगे। पहली अप्रैल गाय के दूध का समर्थन मूल्य 38 से बढ़कर 45 रुपए प्रति लीटर, जबकि भैंस का दूध खरीद मूल्य 55 रुपए करने की घोषणा की है। 2024-25 के बजट में मजदूर, किसान, बागवान, कर्मचारी सभी का ख्याल रखा है। इससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल सरकार मजदूर, किसान, बागवानों हितेषी है।  आशा वर्कर की प्रधान राजबाला, पंप ऑपरेटर यूनियन के प्रधान राजकुमार, रिटायर कर्मचारी यूनियन के प्रधान रमजान मोहम्मद, ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी और आई. पी. एच वर्कर यूनियन के प्रधान कौशल रहमान ने कहा कि बजट बहुत सराहनीय है, क्योंकि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।