Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस की बजट पर प्रतिक्रिया, पशुपालकों को दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया और... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस की बजट पर प्रतिक्रिया, पशुपालकों को दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया और... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस की बजट पर प्रतिक्रिया, पशुपालकों को दूध का समर्थन मूल्य बढ़ाया, हर वर्ग का रखा ख्याल...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा विधानसभा में जो हिमाचल के लिए बजट पेश किया गया है, वह आम जनता की भलाई के लिए एवं समाज के हर वर्ग मजदूर, किसान, महिला कर्मचारी, युवा एवं बुजुर्गों के लिए सबको राहत दी गई है। जारी प्रेस बयान में पाँवटा साहिब कांग्रेस से पूर्व

विधायक किरनेश जंग, मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा, इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जोन अध्यक्ष हृदय राम, प्रदीप चौहान, शराफत अली, राजपाल, ममता चौहान, मोहम्मद अली, दर्शन सिंह आदि ने जारी प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश की विपरीत वित्तीय स्थिति होने के बावजूद सीएम सुक्खू द्वारा कल्याणकारी बजट पेश किया गया है। इसमें कर्मचारियों के वेतन एवं भत्ते दिए गए हैं। मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई गई है। पशु पालकों के लिए दूध के दाम में वृद्धि की गई है। किसानों के लिए फसलों की कीमतों में वृद्धि की गई है।

युवाओं के लिए एवं महिलाओं के लिए योजनाएं ली गई है। विधवा एवं अक्षम माता-पिता के बच्चों के लिए योजनाएं बनाई गई है। उन्हें घर देने की योजनाएं बनाई गई है। बुजुर्गों के लिए इलाज की एवं दूसरी योजनाएं बनाई गई है। अतः समाज के हर वर्ग को एक समान विकास के लिए व्यवस्था परिवर्तन के द्वारा सबका सम्मान विकास हो ऐसा बजट मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ऐसा अच्छा बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई एवं धन्यवाद देता है।