जीवन जोशी को साहित्य शिरोमणि पुरूस्कार- ddnewsportal.com

जीवन जोशी को साहित्य शिरोमणि पुरूस्कार- ddnewsportal.com

जीवन जोशी को साहित्य शिरोमणि पुरूस्कार 

काव्य संग्रह 'मणिका आनंद' के लिए मिला सम्मान, शंखनाद मीडिया ने विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 महानुभावों को किया सम्मानित

पांवटा साहिब मे शिक्षा जगत की शख्सियत और प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार जीवन प्रकाश जोशी को साहित्य शिरोमणि पुरूस्कार से नवाजा गया है। यह पुरूस्कार उन्हे शंखनाद मीडिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे प्रदान किया गया। उनको यह सम्मान मिलने पर शिक्षा जगत मे तो खुशी है ही साथ ही पांवटा साहिब भी फूला नही समा रहा। जानकारी के मुताबिक शंखनाद मीडिया के द्वारा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 व्यक्तियों को वर्ष 2020 के लिए सम्मानित किया गया। उसमें पावटा साहिब से शिक्षक जीवन जोशी को काव्य संग्रह 'मणिका आनंद' के लिए "साहित्य शिरोमणि पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। पुरूस्कार मिलने के बाद जीवन जोशी ने कहा कि उनके लिए यह गौरव की बात है कि लोगों के स्नेह और सानिध्य के कारण उन्हे यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। जिसके

लिए वह सभी शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हैं। सम्मानित शख्सियत जीवन जोशी को यह पुरस्कार मिलने पर पांवटा साहिब मे भी खुशी का आलम है। समाजसेवी आरपी तिवारी, कुंदन सिंह शास्त्री सहित तरूण भाटिया, मनिन्द्र सिंह, संजीव नागपाल आदि ने उन्हें बधाई दी है। गोर हो कि स्कूल मे शिक्षक की भूमिका हो, साहित्य का क्षेत्र हो या सामाजिक समारोह मे स्टेज संभालना, हर क्षेत्र मे जीवन जोशी अपने काम मे माहिर रहे है। उनके मधुर व्यवहार और ज़िंदादिली का हर कोई कायल है। ऐसी शख्सियत को Desh Dinesh News Portal भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता है।