फिर एक हंसते चेहरे ने कहा अलविदा- ddnewsportal.com

फिर एक हंसते चेहरे ने कहा अलविदा- ddnewsportal.com

फिर एक हंसते चेहरे ने कहा अलविदा 

कोरोना संक्रमण से गंवाई जान, हर दिन कुछ न कुछ बुरा मिल रहा सुनने को

कोरोना संक्रमण के कारण एक ओर हंसमुख चेहरे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गिरिपार क्षेत्र कमरऊ गांव के खनन व्यवसायी व समाजसेवी तपेन्द्र ठाकुर का कोरोना से निधन हो गया। उन्होंने हरियाणा के यमुनानगर के अस्पताल मे अंतिम सांस ली। क्षेत्र में उनके निधन की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तपेन्द्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता जालम सिंह फौजी के बेटे थे। तपेन्द्र ठाकुर कुछ दिन पूर्व कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें पहले देहरादून व फिर यमुनानगर ले जाया गया। लेकिन वह कोरोना से जंग हार गए। हंसमुख व धार्मिक स्वभाव के व्यक्तित्व तपेन्द्र ठाकुर ज़िंदादिली के साथ हरेक से मिलते थे। उनके निधन का समाचार सुनने के बाद उनके घनिष्ठ मित्र ज्ञान सिंह चौहान ने लिखा "श्री तपेन्द्र ठाकुर की मृत्यु का समाचार बहुत दुःखदाई है। एक मित्र को खोकर बहुत व्यथित हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।"
वहीं, उनके निधन पर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक एंव खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सिरमौर माईन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, आरपी तिवारी, जगदीश तोमर, कमरऊ पंचायत के

प्रधान मोहन ठाकुर, रतन चौहान, महेश कोहली, रजनीश चौहान, सतीश चौहान, कमरऊ ट्रक यूनियन के प्रधान खतर सिंह ठाकुर आदि ने शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।