हिमाचल में देवी की शरण में पंहुचे इस राज्य के सीएम ddnewsportal.com

हिमाचल में देवी की शरण में पंहुचे इस राज्य के सीएम ddnewsportal.com

हिमाचल में देवी की शरण में पंहुचे इस राज्य के सीएम 

चुनाव से पहले देर रात मां बगलामुखी के चरणों मे नवाया शीश, दो महिनों मे तीसरा दौरा...

सत्ता के लिए नेता हरसंभव प्रयास करते हैं। चाहे देवी-देवताओं की शरण मे जाना पड़े या फिर चाहे जनता के चरणों मे ही क्यों न झुकना पड़े। सत्ता का मोह ही ऐसा होता है कि कोई भी कुर्सी नही छोड़ना चाहता। अब पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं को ही ले लो। पंजाब विधानसभा चुनाव में शत्रुओं पर भारी पड़ने के लिए अपेक्षित शक्ति संचयन की खातिर राजनेताओं की देवी देवताओं की शरण मे दौड़ जारी है। अब वीरवार को मुख्‍यमंत्री चरणजीत

सिंह चन्नी ने भी हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी माता मंदिर में देर रात तक फिर से पूजा पाठ व हवन यज्ञ करके निश्चित तौर पर सत्ता में बने रहने की ही प्रार्थना की होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पिछले दो महीनों के भीतर माता बगलामुखी के मंदिर में लगातार तीसरा हवन है। इससे पहले पिछले साल के आखिरी महीने दिसंबर की चार तारीख को चन्नी ने अपने परिवार समेत बगलामुखी में देर रात तक हवन किया था। इसके ठीक 26 दिन बाद

वह एक बार फिर बगलामुखी माता के दरबार 30 दिसंबर को आए। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर दुष्टों का विनाश व पंजाब का कल्याण मांगा। अब इसे दोनों नेताओं की माता के प्रति श्रद्धा कह लीजिए या मुख्‍यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने के लिए किया जाने वाला शक्ति संचयन, लेकिन प्रचार को छोड़ वे मंदिरों की दौड़ अवश्‍य लगा रहे हैं। गोर हो कि रविवार को कांग्रेस पंजाब में मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कह रही है। उससे पहले इस पद के दो बड़े दावेदारों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने देवी दरबारों का रूख किया है।