Shillai: शिलाई काॅलेज में महिला दिवस पर कार्यक्रम, अधिवक्ता ने बताए महिलाओं के अधिकार ddnewsportal.com

Shillai: शिलाई काॅलेज में महिला दिवस पर कार्यक्रम, अधिवक्ता ने बताए महिलाओं के अधिकार ddnewsportal.com

Shillai: शिलाई काॅलेज में महिला दिवस पर कार्यक्रम, अधिवक्ता ने बताए महिलाओं के अधिकार

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) एवं रेड रिबन क्लब द्वारा प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में अधिवक्ता बलदेव सिंह (जेएमएससी/सिविल कोर्ट शिलाई) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में लैंगिक समानता, महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा अधिनियम (DV Act) तथा शिलाई क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं पर प्रकाश डाला और छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके पश्चात महिलाओं की भूमिका और पहचान को दर्शाने के लिए “अस्तित्व” फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

प्राचार्य डॉ. जे. आर. कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रीना शर्मा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर प्रो. अजय, प्रो. विद्या (वूमेन सेल  कन्वीनर), प्रो. रंजना, प्रो. रविंदर, प्रो. रामलाल, डॉ. सुजाता, प्रो. रीबा सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।