शिलाई: शरली के डीपीई प्रताप चौहान का खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स को सिलेक्शन, क्षेत्र में खुशी ddnewsportal.com
शिलाई: शरली के डीपीई प्रताप चौहान का खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स को सिलेक्शन, क्षेत्र में खुशी

जिला सिरमौर का एक और सितारा नेशनल मंच पर चमकेगा। इस बार कोई छात्र खिलाड़ी नहीं, बल्कि छात्रों को सिखाने वाले स्वयं गुरु है। कफोटा नागरिक उपमंडल के अंतर्गत मस्तभोज के

शरली मानपुर पंचायत से संबंध रखने वाले प्रताप चौहान डीपीई का चयन खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम के लिए हुआ है।

यह प्रतियोगिता 20 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें प्रताप चौहान डीपीई, जो कि वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरली में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं, अपने

शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे। उनके चयन पर पूरे मस्तभोज क्षेत्र में खुशी का आलम है। उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने प्रताप चौहान को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही आशा जताई है कि वह नेशनल स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे।
