शमशेर अली खेतिहर किसान मजदूर युनियन के जिलाध्यक्ष- ddnewsportal.com

शमशेर अली खेतिहर किसान मजदूर युनियन के जिलाध्यक्ष- ddnewsportal.com

शमशेर अली खेतिहर किसान मजदूर युनियन के जिलाध्यक्ष 

इंटक प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप ने दी तैनाती, हाल ही मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष से रिजाईन देकर छोड़ी थी पार्टी

मुस्लिम समुदाय मे खासी पैंठ रखने वाले शमशेर अली को इंटक ने खेतिहर किसान मजदूर युनियन सिरमौर का अध्यक्ष बनाया है। यह तैनाती इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप ने की है। इंटक जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब के कीरतपूर निवासी शमशेर अली को तत्काल प्रभाव से उक्त पद पर तैनाती दी गई है। वहीं यह

पद मिलने पर शमशेर अली ने इंटक प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग और इंटक जिला सिरमौर अध्यक्ष सुभाष शर्मा का आभार प्रकट किया है। साथ ही आश्वासन दिया है कि उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने की पूरी कौशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को समय समय पर उठाते रहेंगे। जल्द ही युनियन की जिला कार्यकारणी का भी गठन किया जाएगा। गोर हो कि गत माह पंचायतीराज चुनाव के दौरान शमशेर अली ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष से रिजाईन कर भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हे किसी संगठन मे जिला की बागडोर सौंपेगी। और अब उन्हे इंटक ने खेतिहर किसान मजदूर युनियन का जिला सिरमौर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।