Paonta Sahib: मेडिफोर्स यूनिट-2 में भारत विकास परिषद ने बताए एनीमिया से बचने के उपाय ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मेडिफोर्स यूनिट-2 में भारत विकास परिषद ने बताए एनीमिया से बचने के उपाय ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मेडिफोर्स यूनिट-2 में भारत विकास परिषद ने बताए एनीमिया से बचने के उपाय

भारत विकास परिषद संस्था द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के तहत गोंदपुर स्थित मेडिफोर्स यूनिट -2 मे कैंप लगाया गया। इस प्रोजेक्ट में महिलाओं के खून की मात्रा की जांच की गई। जिन महिलाओं मे खून की मात्रा कम पाई गई, उन्हें संस्था की और से

गुड़ एवं चने खाने के लिए दिए गए। साथ ही महिलाओं को यह भी बताया गया कि खून की मात्रा को किस आहार से पूरा किया जा सकता है। इस कैंप मे 202 महिलाओं के खून की जांच की गई।

इस अवसर पर संस्था की तरफ से संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, महिला संयोजिका भूपेश धीमान, प्रोजेक्ट चेयरमैन डा.शैल सहगल, सह संयोजिका वीना गौड, प्रांत से प्रभारी सर्व शक्ति भटनागर, एकता गुप्ता, रेनु सिंघल, सुमन गुप्ता, अर्चना उधवानी, डा.संजीव सहगल, डा.संजीव गुप्ता, अमित भटनागर, सचिव नीरज उधवानी, शांति स्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।