सिरमौर: शमशेर स्कूल में याद किये SSB के डिप्टी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर, असम में उग्रवादियों की गोली से हुए थे शहीद ddnewsportal.com

सिरमौर: शमशेर स्कूल में याद किये SSB के डिप्टी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर, असम में उग्रवादियों की गोली से हुए थे शहीद ddnewsportal.com

सिरमौर: शमशेर स्कूल में याद किये SSB के डिप्टी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर, असम में उग्रवादियों की गोली से हुए थे शहीद 

गिरीपार के दुगाना गांव के रहने वाले थे डेप्युटी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर

देश के सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर के पुण्यतिथि को शुक्रवार को सिरमौर जिला के नाहन स्थित शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने देहरादून से आकर शहीद विजय सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विजय सिंह ठाकुर की पत्नी विद्या देवी ठाकुर व उनके पुत्र एडवोकेट रविंद्र ठाकुर के अलावा परिवार के सदस्य करम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर पाँवटा साहीब से नाहन पहुंचे।

इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारियों ने स्वर्गीय डिप्टी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर  के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही स्कूल के छात्रों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा के एसएसबी के लिए भी यह बड़ी बात है कि उनके स्वर्गीय डिप्टी कमांडेंट नाहन के शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र थे। गौर हो कि सशस्त्र सीमा बल में तैनात स्वर्गीय विजय सिंह ठाकुर डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात थे।जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के दुगाना गांव निवासी विजय सिंह ठाकुर का जन्म 8 अप्रैल 1950 को हुआ था। सशस्त्र सीमा बल में ड्यूटी के दौरान असम के देवेंद्र नगर में विजय सिंह ठाकुर को उग्रवादियों ने 5 दिसंबर 1996 को गोली मार मार दी थी। जिससे विजय सिंह ठाकुर मौके पर शहीद हो गए थे। एसएसबी व शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त प्रयास से पिछले 5 सालों से नाहन स्थित शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद विजय सिंह ठाकुर के शहीदी दिवस को मनाया जाता है। 

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने कहा के स्कूल के लिए यह गौरव का विषय है कि स्वर्गीय डिप्टी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर इस स्कूल के विद्यार्थी थे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर उनके देश के प्रति बलिदान को याद किया। इस अवसर पर शहीद डिप्टी कमांडेंट विजय सिंह ठाकुर के पुत्र रविंद्र ठाकुर ने भी उपस्थित छात्रों को अध्यापक वर्ग को संबोधित करते हुए अपने पिता के बलिदान को याद किया साथ ही छात्रों का आह्वान किया कि वह जीवन में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करें।