सुखराम चौधरी का मुस्लिम समाज मे बढ़ा रूतबा- नसीम ddnewsportal.com

सुखराम चौधरी का मुस्लिम समाज मे बढ़ा रूतबा- नसीम ddnewsportal.com

सुखराम चौधरी का मुस्लिम समाज मे बढ़ा रूतबा 

पांवटा साहिब में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में बोले अध्यक्ष नसीम नाज

भाजपा अल्पसंख्यक पांवटा मंडल की अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष नसीम नाज की अध्यक्षता में एक बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और भाजपा मंडल के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नसीम नाज ने कहा कि मुस्लिम समाज में सुखराम चौधरी का रुतबा बढ़ रहा है जिसका परिणाम

आने वाले विधानसभा चुनाव में मिलेगा। लेकर झंडा बीजेपी का हम हर बूथ तक जाएंगे कर लो तैयारी चुनाव की हम फिर भाजपा सरकार बनाएंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री शमीम अली ने कहा कि सुखराम चौधरी जमीन से जुड़े हुए नेता है। सुखराम चौधरी को गरीब लोगों का दिल जीतना आता है। नसीम नाज़ ने कहा कि अल्पसंख्यक के लोगों को मुख्यमंत्री राहत

कोष से 108 परिवारों को लाभ मिला है और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के 40 परिवारों को गरीब बेटियों की शादी के लिए लाभ मिला है। जिसका श्रेय भाजपा की सरकार और सुखराम चौधरी को जाता है  इस बैठक में मुनीब अली, कासिम अली, मूसा अली, हनीफ अली, मुनव्वर अली, माशूक अली, यूनुस अली, शमशेर अली, जमशेद अली और सभी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।