HP Political News: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल और भाजपा का आक्रोश दिवस... ddnewsportal.com

HP Political News: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल और भाजपा का आक्रोश दिवस... ddnewsportal.com

HP Political News: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल और भाजपा का आक्रोश दिवस...

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 11 दिसम्बर, 2023 को कांगड़ा जिला के पुलिस मैदान, धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ विषय पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। समारोह में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी और प्रियंका गाधी भी शिरकत करेंगे। इसकी पुष्टि स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कर चुके हैं। इस समारोह में सरकार के एक वर्ष के कार्यों का उल्लेख होगा और व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल के विकास को गति देने की बात होगी। इसके अतिरिक्त भी अन्य कई तरह के मुद्दों पर बात होगी। सरकार इस आयोजन की तैयारियाँ भी जोरों शोरों से कर रही है। 

लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल का इस समारोह को लेकर बयान आया है। डॉ. बिंदल ने कहा है कि 11 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। झूठी गारंटियों, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और संस्थानों को बंद करने के खिलाफ यह प्रदर्शन होगा। डॉ बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के पास ऐसा कुछ भी नहीं है जिसको लेकर वह एक वर्ष का जश्न मनाए। फिर भी यह सरकार अपना एक वर्ष पूर्ण करने पर जश्न मनाने की बात कर रही है, जश्न मानने योग्य तो ऐसा कोई भी काम हिमाचल प्रदेश में हुआ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार जश्न मनाना चाह रही है, तो वह मनाए, इसमें भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है और भाजपा इस जश्न का विरोध करेगी। भाजपा 11 दिसंबर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी तथा सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा के उग्र प्रदर्शन होंगे।