Himachal News: Outsource पर अगली कैबिनेट में चर्चा ddnewsportal.com

Himachal News: Outsource पर अगली कैबिनेट में चर्चा ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

Himachal News: Outsource पर अगली कैबिनेट में चर्चा 

30 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है गुड न्यूज, इन मंत्री ने दिए संकेत...

हिमाचल प्रदेश में 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को गुड न्यूज मिल सकती है। उक्त कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर मंत्रिमंडल की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। आउटसोर्स

कर्मचारियों के बारे में अभी तक कोई नीति निर्धारित नहीं है। यह बात स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कही है। उन्होंने कहा कि सरकार निकट भविष्य में संभवतया आउटसोर्स से कर्मचारियों को न रखे। अभी इस विषय को बहुत से पहलुओं को देखा जा रहा है।
उन्होनें कहा कि फिलहाल किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला

है। केंद्र सरकार जो सहायता देना चाहती है, उसे नहीं दिया जा रहा है। जब भी किसी प्रकार के लोगों को रखते हैं तो उनके कॅरिअर को भी देखना होता है। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 10 जुलाई के बाद शिमला लौटेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक संभावित है। आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से अपने लिए स्थायी नीति की मांग कर रहे हैं।