पंचायत चुनाव मे एकतरफा जीत फिर ऐसा क्या हुआ ddnewsportal.com

पंचायत चुनाव मे एकतरफा जीत फिर ऐसा क्या हुआ ddnewsportal.com
प्रतीकात्मक तस्वीर।

पंचायत चुनाव मे एकतरफा जीत फिर ऐसा क्या हुआ

प्रदेश के इस जिले मे युवा प्रधान की संदिग्ध मौत से हर कोई हैरान, पुलिस कर रही छानबीन

उन्होंने बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव मे एकतरफा जीत हासिल की थी लेकिन उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हर कोई स्तब्ध है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का है जहां एक युवा पंचायत प्रधान का शव टावर मे लटका मिला। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना कांगड़ा के तहत तरसूह पंचायत के प्रधान की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई। बताया यह जा रहा है प्रधान अंकुश धीमान ने आत्महत्या कर ली। तरसूह के पंचायत प्रधान अंकुश धीमान का शव घर के साथ लगते मोबाइल टावर में सुबह लटका मिला। मामले की जानकारी कांगड़ा पुलिस को दी गई और कांगड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष हुए पंचायत

चुनावों में अंकुश धीमान ने प्रधान पद पर एक तरफा जीत हासिल की थी। इससे पहले अंकुश धीमान पंचायत के उपप्रधान रह चुके थे। तरसूह पंचायत के लोग भी सकते में हैं कि प्रधान की एकाएक मृत्यु कैसे हो गई। पुलिस उप अधीक्षक सुनील राणा ने बताया कि कांगड़ा पुलिस को जानकारी मिली कि पंचायत तरसूह में लगे मोबाइल टावर में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। उन्होंने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी शिनाख्त पंचायत प्रधान अंकुश धीमान के रूप में हुई। उन्होंने बताया शव से कोई आत्महत्या करने का कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय व अस्पताल टांडा ले जाया गया है जहां से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है और किन कारणों से आत्महत्या की है पुलिस यह जांच कर रही है।