हादसा: हिमाचल में इनोवा ने कुचले प्रवासी मजदूर... ddnewsportal.com

हादसा: हिमाचल में इनोवा ने कुचले प्रवासी मजदूर...  ddnewsportal.com

हादसा: हिमाचल में इनोवा ने कुचले प्रवासी मजदूर

तेज रफ्तार हादसे में 5 की मौत तो चार गंभीर घायल, इस जिला की है घटना...

हिमाचल प्रदेश में होली से एक दिन पहले बड़ा हादसा हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में 5 की मौत हुई है जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह काम पर जा रहे मजदूरों को एक तेज तफ्तार इनोवा गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। जहां से एक मजदूर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार इनोवा टैक्सी सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। लेकिन पड़ाव से थोड़ा आगे सुक्की जोहड़ी के समीप तेज रफ्तार इनोवा ने हाईवे किनारे पैदल चल रहे नौ मजदूरों को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। मजदूर यूपी के कुशीनगर और बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। 
मृतकों में गुड्डू यादव, चंपारण (बिहार), राजा वर्मा, चंपारण (बिहार), निप्पू निशाद, निवासी, वार्ड सात, चंपारण (बिहार), मोती लाल यादव, कुशीनगर (यूपी) और सन्नी देवल, निवासी जगदीश बभनौली, कुशीनगर (यूपी) शामिल है।